Health

आज ही करें डाइट में शामिल! ये फूड बच्चे के सेहत के साथ दांतों का भी रखेंगे ख्याल

rich food for teeth
x
बच्चों की डाइट में ये रिच फ़ूड जरूर शामिल करें जो उनके दांतो की सुरक्षा परत एनेमल को क्षरण से रोकता है।

Bachchon Ke Daton Ka khyal Kaise Rakhen: छोटे बच्चे अपने खान-पान को लेकर बहुत अधिक लापरवाह होते हैं। छोटे बच्चे हमेशा हेल्थ से अधिक टेस्ट पर ध्यान देते हैं और उन्हीं चीजों को खाना पसंद करते हैं जिनका स्वाद उन्हें अच्छा लगता हो। चॉकलेट, बिस्किट्स, कुरकुरे, नूडल्स, चिप्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से दांतों में समस्या शुरू होने लगती है। ऐसे में पेरेंट्स को उनकी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। जिससे उनके दांतों के साथ-साथ सेहत भी अच्छी बनी रहें। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताइए जो बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ दांतो के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

विटामिन-सी से भरपूर फूड:

स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली और ऑरेंज विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसे बच्चे की डाइट में शामिल करना चाहिए। यह दांतों का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं, क्योंकि विटामिन सी स्कर्वी को रोकने में सहायक होते हैं जिससे मसूड़ों में सूजन और रक्त स्राव होता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड:

बच्चे की डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड को शामिल किया जाना चाहिए। यह एंटीऑक्सीडेंट दांतों के संक्रमण से लड़ते है। और साथ ही मसूड़ों और दांतों को भी हेल्थी बनाते हैं। जिसके कारण बच्चों कों मसूड़ों और अन्य दातों से संबंधित रोग नहीं होते हैं। नट्स, अंगूर, सेब और बींस एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य स्रोत होते हैं। जिनको आप अपने बच्चें की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कैल्शियम से भरपूर फूड:

बच्चों की डाइट में कैल्शियम रिच फूड शामिल किया जाना आवश्यक होता है। क्योंकि कैल्शियम हड्डियों और दातों के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। पालक दातों में इनेमल को टूटने से बचाने में सहायता करता है। इनेमल मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस से बना होता है और इन दोनों तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ इनेमल के क्षरण से बचाव करते हैं।

Next Story