Health

Home Remedies For Heartburn : सीने में जलन की समस्या से है परेशान है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम

Home Remedies For Heartburn : सीने में जलन की समस्या से है परेशान है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम
x
Home Remedies For Heart burn: सीने में जलन की समस्या असंतुलित खान-पान की वजह से होती हैं। यह हृदय रोग से संबंधित नहीं होती हैं। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर यह समस्या हद से ज्यादा हो तो डाॅक्टर से जरूर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।

Home Remedies For Heartburn : सीने में जलन की समस्या असंतुलित खान-पान की वजह से होती हैं। यह हृदय रोग से संबंधित नहीं होती हैं। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर यह समस्या हद से ज्यादा हो तो डाॅक्टर से जरूर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। बावजूद इसके कुछ घरेलू नुस्खें भी हैं। जिनकी मदद से सीने में हो रही जलन से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता हैं।

सीने में जलन से खुद को ऐसे बचाएं

अगर आप सीने की जलन से परेशान हैं। तो इससे खुद को बचाने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा। जब आप खाना खाए तो ध्यान रखे कि भोजन को अच्छी तरह से चबाए। बिना चबाए निगलने से पेट में गैस जैसी समस्या होती हैं। जो सीने में जलन पैदा करती हैं। इसके साथ ही पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी हैं। अधिक खट्टे फल का सेवन भी हार्ट बर्न को जन्म देता हैं। इसलिए जितना हो सके इससे बचे। अत्यधिक धूम्रपान एवं शराब का सेवन भी पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा करते हैं। जिससे सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इसी तरह अत्यधिक तनाव से दूरी बनाएं। खुद को फिट रखने के लिए योगा आदि जरूर करें।

घरेलू उपाय

सीने में जलने से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी कारगर हैं। जिनका उपयोग करके आप कुछ हद तक आराम प्राप्त कर सकते है। आंवले का रस, मिश्री एवं भूने जीरे के चूर्ण को मिलाकर सुबह-शाम पीने से लाभ होता हैं। इसी तरह संतरे के रस में भुने जीरा एवं सेंधा नमक मिलाकर पीने से अम्लपित्त में लाभ होता है। नारियल पानी पीने से एसिटिडी खत्म होती है। ऐसे में गाजर के रस में शहद को मिलाकर पीने से अम्लपित्त नष्ट होता है। चने के सत्तू को पानी में घोलकर पीने से कुछ दिनों में अम्लपित्त समाप्त हो जाता है।

ये भी है लाभकारी

जानकारों की माने तो हार्ट बर्न में केला बेहद लाभकारी हैं। यह शरीर को तंदुरस्त रखता है, हाजमा को दुरूस्त रखता है और सीने के जलन में तुरंत राहत देता है। इसी तरह हार्ट बर्न के लिए दूध भी लाभकारी माना गया हैं। एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर बेहद लाभ होता है। इसी तरह नीबू भी इस बीमारी के लिए काफी कारगर हैं। एक गिलाब नीबू पानी डेली पीने से पाचन क्रिया ठीक होती है साथ ही पेट के गैस भी समाप्त होता है।

नोट-इन नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें। यह जनसामान्य की रूचि को ध्यान रखकर प्रस्तुत किया जा रहा है।

टहलना एक अच्छा व्यायाम है, लेकिन इसमें भी सावधानी की आवश्यक...

जब यामी गौतम कपड़ों की वजह से आडीशन में हो गई थी फेल, कास्टिंग डायरेक्टर किया था यह कमेंट

सैफ अली खान बेटे इब्राहिम को ऋतिक की तरह कराना चाहते हैं डेब्यु, तो सारा ने भाई के लिए मगाया शानदार केक

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story