Health

Health Tips : मांसाहार से कई गुना ताकतवर होती है यह चीज, हर व्यक्ति को करना चाहिए सेवन

Manoj Shukla
1 May 2021 4:14 PM GMT
Health Tips : मांसाहार से कई गुना ताकतवर होती है यह चीज, हर व्यक्ति को करना चाहिए सेवन
x
Health Tips : शरीर को भरपूर ताकत मिले इसके लिए लोग अपने डेली रूटीन में हर तरह के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों को शामिल करता है। जिससे उन्हें बराबर उर्जा मिले और शरीर ताकतवर बना रहे। तो वहीं कुछ लोग ताकत पाने के लिए मांसाहार की तरफ भी रूख कर जाते हैं।

लेकिन आज हम शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के बारे में चर्चा करेंगे साथ ही बताएंगे कि किस भोजन में कितनी ताकत मिलती हैं। वैसे भी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के 10वें अध्याय में दोनों ही तरह के भोजन का जिक्र किया है। तो चलिए जानते हैं आचार्य के मुताबिक किस भोजन में ज्यादा ताकत होती है।

आचार्य ने अपने नीति शास्त्र में एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि जीवन के लिए अनाज बहुत उपयोगी होता हैं। इसमें बहुत ताकत होती है। अनाज में सबसे ताकतवर आटा में होता है। इससे बनी रोटी का सेवन करने से व्यक्ति दिनभर उर्जावान रहता है। पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है और पेट संबंधी समस्या नहीं होती है। आचार्य कहते है कि आटे से ज्यादा ताकत दूध में होती है। इसमें आटे से 10 गुना उर्जा पाई जाती हैं। शायद यही वजह है कि विशेषज्ञ लोगों को दूध सेवन की सलाह देते हैं। जो लोग दूध का सेवन करते हैं वह कई प्रकार के रोगों से दूर रहते हैं।

तो वहीं दूध से लगभग 8 गुना ताकत मांसाहार में होता है। यानी कि नाॅनवेज में। लेकिन नाॅनवेज से 10 गुना ताकत घी में होती है। आचार्य का मत है कि जो व्यक्ति डेली इसका सेवन एक सीमित मात्रा में करता है उसे कभी भी कमजोरी का एहसास नहीं हो सकता है। घी का रोजाना सेवन शरीर को हष्टपुष्ट एवं बलवान बनाता है। यह कई प्रकार के रोगों से दूर रखता हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने डाइट में घी का सेवन जरूर करना चाहिए।

Health Tips : मांसाहार से कई गुना ताकतवर होती है यह चीज, हर व्यक्ति को करना चाहिए सेवन

Post Corona Weakness Remedies : कोरोना से निजाद पाने के बाद क्या खाएं के कमजोरी हो जाये दूर

फैंस से बेहद खफा नजर आई सारा अली खान, जानिए क्या है माजरा-Bollywood News

Next Story