ग्वालियर

बस व आटो के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत, 12 महिलाएं शामिल : MP NEWS

News Desk
23 March 2021 10:28 AM GMT
बस व आटो के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत, 12 महिलाएं शामिल : MP NEWS
x
ग्वालियर। सवारियों से भरी आटों व बस के बीच जोरदार भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई। घटना ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना अंतर्गत आनंदपुरम ट्रस्ट के समीप की है। मृतकों में आटों में सवार 12 महिलाएं एवं आटो चालक शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी महिलाओं को पोषण आहार ठेकेदार ने मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिये बुलाया था। जहां महिलाएं काम करने के बाद दो आटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। लेकिन रास्ते में एक आटो खराब हो जाने के कारण सभी महिलाएं एक ही आटो में सवार थीं। जहां कुछ दूर चलने के बाद दुर्घटना हो गई। हादसे में कुछ महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल थीं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी अमित सांघी द्वारा 13 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।

घटना में गीता राठाैर पति बंटी राठाैर उम्र 37 निवासी शिव कालाेनी, अनीता पति महेश पाल उम्र 37, ऊषा पति गिर्राज राठाैर उम्र 43 साल, निवासी शिव कालाेनी, आशा पति अवध किशाेर राठाैर उम्र 45 साल निवासी गदाईपुरा, ऊषा पति काेमर जाटव उम्र 37 साल निवासी जडेरूआकलां, राजेंद्र पति प्रकाश सिंह उम्र 40 साल निवासी जडेरूआकलां, मायादेवी पति रामअवतार प्रजापति उम्र 65 साल निवासी पिंटाे पार्क, हटकाे बाई पति बाबूलाल बाथम उम्र 65 साल निवासी पिंटाे पार्क, धर्मेंद्र पुत्र हरदयाल परिहार उम्र 35 साल निवासी प्रीतम विहार कालाेनी, मुन्नी पाल निवासी पिंटाे पार्क, गुड्डी उम्र 40 साल, लक्ष्मी पति केशव उम्र 27 साल निवासी जडेरूआ की माैत हाे गई है।

Next Story