General Knowledge

Pig Facts: सुअर कीचड़ में क्यों नहाते हैं? जानें कितने बुद्धिमान होते हैं सुअर

Pig Facts: सुअर कीचड़ में क्यों नहाते हैं? जानें कितने बुद्धिमान होते हैं सुअर
x
Pig Interesting Facts: सुअर किसी पालतू कुत्ते या फिर डॉग्स की अन्य प्रजाति से ये काफी ज्यादा समझदार होते हैं

Suar Ke Bare Me Rochak Tathya: भारत में सुअरों को काफी ज्यादा हीन दृष्टी से देखा जाता है, और इसे एक पालतू पशु (Pet Animal) के रूप में इसे पालने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. क्योंकि ये पूरा दिन कीचड़ में रहता है, लेकिन किसी पालतू कुत्ते या फिर डॉग्स की अन्य प्रजाति से ये ज्यादा समझदार होते हैं, सूअर जब दो सप्ताह के होते हैं, तो ये अपने नाम पर रिएक्ट करते हैं और बुलाने पर आ जाते हैं, सुअर को दुनिया का पांचवा सबसे बुद्धिमान स्तनधारी जानवर माना जाता है।

सुअर कीचड़ में क्यों नहाते हैं? (Why Do Pigs Bathe in Mud?) Suar Ke Bare Me Rochak Tathya,

Suar Keechad Me Kyu Nahate Hain? दरअसल सुअर काफी ज्यादा सफाई वाले जानवर होते हैं, क्यूंकि वे जहां पर मल त्यागते हैं वहां पर नहीं सोते हैं। लेकिन आपने सुअर को अक्सर नाले में ही देखा है तो इसका मुख्य कारण है सुअरों में पसीने की ग्रंथियां नहीं होती हैं। जिसके कारण उसके शरीर को ठंडा रखने के लिए वे कीचड़ व नाले में नहाते हैं। और अपने शरीर को ठंडा रखते हैं। और यह तेज गर्मी में उनके शरीर को सूरज की तेज तपिश से भी बचाता है।

सुअर काफी ज्यादा सामाजिक होते हैं, वे हमेशा समूह में रहते हैं और यहां तक वे सोते समय भी एक दूसरे को छूते रहते हैं।सुअरों के आपस में संवाद करने के लगभग 20 से अधिक इनके ग्रन्ट्स होते हैं। जो की अपने बच्चों को बुलाने से लेकर दूर के साथी से संवाद करते हैं।

वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक एक वयस्क सुअर में छोटे बच्चे जितना दिमाग होता है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story