
- Home
- /
- General Knowledge
- /
- क्या आपको पता है, बियर...
क्या आपको पता है, बियर पीने वालो को मच्छर समान्य मनुष्य से 4 गुना ज्यादा काटते हैं?

विश्व में करोड़ों मानव रहते हैं और हर मनुष्य के अपने खून की पहचान होता है जिसे हम ब्लड ग्रुप (Blood Group) कहते हैं। हम अक्सर इस बात को सुनते हैं कि किसी व्यक्ति को मच्छर अधिक काटते हैं मगर उसके साथ बैठे व्यक्ति को मच्छर कम काट रहे होते हैं यह एक सवाल है जो अक्सर हमारे दिमाग में आता है कि ऐसा क्यों होता है आज हम आपको इसके पीछे की वजह को बताएंगे तथा इसके विज्ञान के पक्ष को भी उजागर करेंगे।
मच्छर किसी खास व्यक्ति को काटते हैं या नहीं इस बात पर आने से पहले यह समझना आवश्यक है कि आखिर मच्छर काटते क्यों हैं? (Why Mosquitoes Bites?)
मच्छरों के दो प्रकार होते हैं नर एवं मादा और जो मच्छर मनुष्य को काटते हैं वह मादा होती हैं। नर मच्छर अपने भूख को फूलों के रस से शांत करता है मादा के खून पीने की वजह है अंडे देना है, मादा मच्छर अंडे देती है जिसके लिए उसे प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है यही कारण है कि मादा मच्छर (Female Mosquitoes) हमारे शरीर से प्रोटीन खून के जरिए लेती है। लोगों के मन में यह सवाल अक्सर रहता है कि क्या मच्छर किसी खास वर्ग के खून वालों को ज्यादा काटते हैं।
एक रिसर्च के अनुसार मच्छर सबसे अधिक 'O' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को काटते हैं तथा ए और बी ग्रुप वालों को काटते हैं मगर 'O' ग्रुप वालों से कम काटते हैं दरअसल 'O' ग्रुप वालों के खून से एक खास गंध आती है जो मच्छरों को ब्लड के द्वारा आकर्षित करने का काम करती है।
2002 में एक हुई रिसर्च के अनुसार यह भी पता चला है कि बीयर पीने वाले लोगों को भी मच्छर अधिक काटते हैं क्योंकि बियर में एथेनॉल होता है रिसर्च के अनुसार अल्कोहल लेने वालों को मच्छर अल्कोहल लेने वाले व्यक्तियों से 4 गुना अधिक काटते हैं।
