
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Food
- /
- Kitchen Tips : अब बिना...
Kitchen Tips : अब बिना पसीना बहाए चुटकियों में बर्तनों से दाग हटाएं

Remove Stains From Utensils : घरों में कई प्रकार के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है, जो की अलग-अलग कामों के लिए होते हैं, और उनका साइज भी अलग होता है, कई बार बर्तन जलने के लिए उसमें काफी सारे दाग आ जाते हैं, जिसके कारण उन्हें हटाना काफी ज्यादा मुश्किल काम हो जाता है। वहीं ये प्रॉब्लम तब और ज्यादा आती है, जब बर्तन अलग-अलग धातु के हों, लेकिन आज हम आपको बर्तन से जले हुए दाग कैसे छुड़ाए इस समस्या से छुटकारा दिलाने वाले हैं;
बर्तन से जले हुए दाग कैसे छुड़ाए स्टील के बर्तन से दाग कैसे छुड़ाएं
स्टील के बर्तन में पानी के दाग लग जाते हैं जो की देखने में काफी ज्यादा ख़राब लगते हैं जिसे छुड़ाने के लिए प्याज के रस में सिरके को मिक्स कर लें और जब यह जेल की तरह बन जॉए तो थोड़ा डिटर्जेंट भी मिलालें और अब इससे बर्तन को धोएं जिससे पानी के दाग आसानी से छूट जायेंगे।
एल्युमिनियम के बर्तन से दाग कैसे छुड़ाएं
घर में चाय आदि बनाने के लिए अधिकतर एल्यूमिनियम के बर्तनों का ही इस्तेमाल किया जाता है, लगातार इस्तेमाल के बाद ये काले पड़ने लगते हैं, और जलने के दाग भी लग जाते हैं। एल्युमिनियम के बर्तनों से दाग को हटाने के लिए। डिटर्जेंट में नमक मिलाकर उससे बर्तनों को अच्छे से धो लें। बर्तन फिर से चमकने लगेंगे।
बर्तनों की चिकनाई कैसे हटाएं
बर्तनों की चिकनाई को दूर करने के लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर, बर्तनों को डिटर्जेंट के घोल से साफ़ करें और उसके बाद आपके बर्तनों से चिकनाई दूर हो जाएगी।

Ankit Pandey | रीवा रियासत
Web Stories, Content Creator, Publisher