एंटरटेनमेंट

जब टीवी स्टार सिद्धार्थ निगम की सलमान ने की थी मदद, एक फोन काॅन से बढ़वा दी थी सैलरी

Manoj Shukla
5 March 2021 2:12 PM GMT
जब टीवी स्टार सिद्धार्थ निगम की सलमान ने की थी मदद, एक फोन काॅन से बढ़वा दी थी सैलरी
x
सलमान खान (Salman Khan) को बाॅलीवुड का दबंग खान यूं नहीं कहा जाता हैं। वह बेहद ही दरियादिल इंसान हैं। उन्होंने अपने करियर में कई लोगों की जमकर मदद की हैं। किसी को फिल्मों में काम दिलाया हैं।

सलमान खान (Salman Khan) को बाॅलीवुड का दबंग खान यूं नहीं कहा जाता हैं। वह बेहद ही दरियादिल इंसान हैं। उन्होंने अपने करियर में कई लोगों की जमकर मदद की हैं। किसी को फिल्मों में काम दिलाया हैं। तो कईयों की आर्थिक मदद भी कर चुके हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ, जरीन खान, डेजी शाह जैसी कई एक्ट्रेस हैं।

जिन्हें सलमान (Salman Khan) ने बाॅलीवुड में डेब्यु करवाया था। कईयों का करियर तो चल पड़ा, लेकिन कई एकात फिल्मों में नजर आने के बाद दोबारा नहीं दिखी। हालांकि कई मौकों पर यह एक्ट्रेस सलमान के दरियादिली का जिक्र कर चुकी हैं। ऐसे ही सलमान खान ने एक टीवी स्टार की भी मदद की थी। उनके एक फोन काॅल से उक्त एक्ट्रेस की सैलरी में इजाफा हो गया था। जिसकी जानकारी खुद टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।

सिद्धार्थ (Sidharth Nigam) ने बताया कि एक समय में कर्जत में अशोका सीरियल की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान सलमान भी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां पहुंचे थे। वह बताते कि हम दोनों एक ही जिम सेंटर में वर्कआउट करते थे। एक दिन सलमान भाई ने मुझसे मेरी सैलरी के बारे में पूछा। जब मैं अपनी डेली की सैलरी बताया तो वह पूरी तरह से दंग रह गए। उन्होंने कहा कि इतनी कम सैलरी। सिद्धार्थ निगम ने बताया कि आगे सलमान ने किसी से फोन काॅल में बात की। इसके बाद मेरी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो गई। सिद्धार्थ ने कहा कि ऐसा लगभग सालभर बाद सीरियल में काम करने के बाद हुआ था।
बताते चले कि सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam) टीवी जगत के पाॅपुलर एक्टर हैं। वह अब तक अलादीन, अशोका, चन्द्रादिनी जैसे सीरियल में एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया में काफी पाॅपुलर है। उनके इंस्ताग्राम में लगभग 70 लाख फालोवर हैं। जहां वह आए दिन एक्टिव रहते हैं और अपनी एक्टिविटी शेयर करते हुए रहते हैं। सिद्धार्थ (Sidharth Nigam) के सोशल मीडिया एकाउंट में खास बात यह है कि वह महज 128 लोगों को ही फालों करते हैं। जिसमें बाॅलीवुड के कई दिग्गत सितारें शामिल हैं।

तेजस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहाती नजर आई कंगना रनौत, वीडियो हुआ वायरल

भेड़िया फिल्म की टीम शूटिंग से पहले मिली सीएम पेमा खांडू से, तस्वीर वायरल

Saina Teaser : परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना का टीजर रिलीज

Next Story