
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जब अक्षय कुमार ने...
जब अक्षय कुमार ने रैम्प वॉक के दौरान पब्लिक में खुलवाई पत्नी ट्विंकल से जींस, मच गया था बवाल

मुम्बई। अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से फेमस हैं। उनकी दुनियाभर में जबदस्त फैंस फालोइंग हैं। अक्षय की एक्टिविटी को फैंस खूब फालो करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई है। यह कोरोना काल की पहली फिल्म है जो सिनेमा हाल में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार जमकर सुर्खियों में हैं। अक्षय की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं।
लेकिन अक्षय के फैंस एक बार उनसे खासा नाराज हो गए थे। यह मामला सालों पुराना हैं। जब एक फैशन शो के दौरान एक्टर ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी। जो फैंस को नागवार गुजरी थी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई थी। जिसके बाद अक्षय एवं ट्वींकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला।
दरअसल साल 2009 में अक्षय कुमार को लैक्मे फैशन वीक के एक शो में जीस बैं्रड ने अपना शो टॉपर चुना। सबकुछ प्लान के मुताबिक अक्षय ने ब्लू वॉश्ड पैटर्न जींस एवं ब्रैंड के लोगों वाली टी-शर्ट पहनी। इसके बाद उन्होंने काउबॉय बूट्स पहनी और काला चश्मा लगाया। अक्षय रैंप वॉक पर उतरे। रैंप पर वह बेहद शानदार चले। शो में उनकी पत्नी ट्वींकल खन्ना भी मौजूद थी। जिनके चेहरे पर अक्षय के रैंप को देखकर स्माइल थी। रैंप से जब अक्षय लौट रहे थे तभी अचानक वह पत्नी के पास रूक गए।
जींस की टॉप खोलने ट्वींकल से कर दी डिमाण्ड
रैंप से वापस लौटते समय अक्षय अचानक पत्नी के पास रूके और जींस की टॉप खोलने की डिमांड ट्वींकल से कर डाली। जिस पर पत्नी ट्वींकल थोड़ा असहज महसूस की। लेकिन जब अक्षय कई बार बोले तो उन्होंने जींस की टॉप खोल दी। अक्षय के रैंप वॉक का यह वीडियो जब सामने आया तो फैंस खासा नाराज दिखे। वह ट्वींकल एवं अक्षय की इस हरकत को फूहड़ बताया।
फैंस ने दोनों सितारों की जमकर आलोचना की। लेकिन पूरे मामले में तब बुरा मोड़ आया जब किसी ने अक्षय एवं ट्वींकल की शिकायत पुलिस में कर दी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद तुरंत दोनों को जमानत मिल गई। समय के साथ इस घटना को लोग तो भूल गए, लेकिन अक्षय ने इससे एक बड़ी सीख जरूर ली।
