
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- ..तो क्या श्रद्धा कपूर...
..तो क्या श्रद्धा कपूर करने जा रही बॉयफ्रेंड संग शादी! पद्मिनी कोल्हापुरे व उनके बेटे ने कहीं यह बात

श्रद्धा कपूर फोटो- इंस्टाग्राम
मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) की दुनियाभर में जबदस्त फैंस फालोइंग हैं। श्रद्धा उन एक्ट्रेस में शुमार है जिनके सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा 65 मिलियन फालोवर हैं। श्रद्धा कपूर एवं फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के बीच रिलेशन की खबरें लम्बे समय से सामने आ रही हैं। दोनों सितारे कई बार एकसाथ स्पॉट भी किए गए। लेकिन श्रद्धा कपूर ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा जल्द ही रोहन श्रेष्ठ के साथ सात फेरे ले सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा के मालदीव में शादी के दौरान दोनों सितारे को एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। ऐसे में इंडिया डॉट कॉम ने पद्मिनी कोल्हापुरी व उनके बेटे प्रियंक शर्मा से जब श्रद्धा कपूर के शादी के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने यह जवाब दिए।
पद्मिनी व प्रियांक ने दिया यह जवाब
रिपोर्ट्स की माने तो जब प्रियांक शर्मा से श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल किया। तो उन्होंने कहा- मैं नो कमेंट कहने जा रहूं, मैं क्या बोलूं। लेकिन हां अगर आप भविष्य से उम्मीद लगाए हुए है तो जाहिर की शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। जबकि पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि अगर श्रद्धा शादी करेगी तो आपको जानकारी मिली ही जाएगी।
बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) का बॉलीवुड करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद से वह अब तक ढेर सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। श्रद्धा की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।