
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- ..तो इस वजह से टाइगर...
..तो इस वजह से टाइगर श्राफ ने मां आयशा को गिफ्ट किया घर, पिता जैकी श्राफ ने किया खुलसा

टाइगर श्रॉफ फोटो - इंस्टाग्राम
मुम्बई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) ने बीते दिनों एक घर खरीदा। यह घर उन्होंने अपनी फैमिली को गिफ्ट किया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार जमकर सुर्खियों में रहे। अब हाल ही में टाइगर द्वारा घर खरीदे जाने की पीछे पिता जैकी श्राफ ने एक अहम खुलासा किया है।
दरअसल बीते दिनों टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) की पूरी फैमिली नए घर में शिफ्ट हुई। इस दौरान टाइगर सहित उनके सभी फैमिली मेम्बर सुर्खियों में रहे। खबर तो यहां तक आई कि घर में पहला कदम टाइगर की मां आयशा श्राफ ने रखा था। अब टाइगर द्वारा नए घर खरीदे जाने को लेकर पिता जैकी श्राफ ने एक अहम खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्राफ ने बेटे टाइगर (Tiger Shroff) की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब टाइगर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा था तब उसने सपना देखा था कि वह अपनी मां के लिए एक घर खरीदे। टाइगर ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की। एक बेटे का अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करना वाकई किसी नए अनुभव से कम नहीं है। आगे जैकी श्राफ ने कहा कि टाइगर को अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई रोल नहीं है।
बताते चले कि टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिनके युवा सबसे ज्यादा फैंस हैं। वह टाइगर के एक्शन एवं स्टंट को खूब पसंद करते हैं। टाइगर भी आए दिन अपने एक्शन एवं स्टंट में काम करते रहते हैं। सोशल मीडिया में टाइगर के स्टंट वीडियो भरे पड़े हुए हैं। कई फिल्म प्रमोशन के दौरान भी टाइगर जबदस्त स्टंट करते हुए नजर आए। टाइगर
(Tiger Shroff) की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गणपत का शार्ट टीजर जारी किया गया। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। जिसके में टाइगर के अपोजिट कृति सेनन नजर आएगी। फिल्म का शॉर्ट टीजर काफी कमाल का था। जिसमें टाइगर जबदस्त एक्शन मूड़ में नजर आए। फिलहाल टाइगर इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में है।