एंटरटेनमेंट

Saina Teaser Out : राजा बेटा पढ़ेगा काॅलेज, बेटी फूंके चूल्हा, परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना के टीजर को मिले 16 लाख व्यूज

Aaryan Dwivedi
4 March 2021 8:55 PM GMT
Saina Teaser Out : राजा बेटा पढ़ेगा काॅलेज, बेटी फूंके चूल्हा, परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना के टीजर को मिले 16 लाख व्यूज
x
Saina Teaser Out : मुम्बई। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म साइना का टीजर (Saina Movie Teaser) गुरूवार को यूट्यूब पर जारी किया गया। फिल्म बैण्डमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक पर आधारित है। जिसे टी-सिरीज के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म में साइना का किरदार परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं।

एक मिनट 23 सेकण्ड के टीजर की शुरूआत वाइस ओव्हर से होती हैं। जिसमें परिणीति चोपड़ा की आवाज में कहा जाता है कि मेरा देश भारत। आबादी सवा सौ करोड़। उसमें से आधी लड़कियां। आगे कहा जाता है कि राजा बेटा काॅलेज पढ़ेगा मेरा, बेटी फूंकेगी चूल्हा। फिर 18 के होते ही हाथ पीले। स्टोरी फिनिश। लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। करछी तबा के बदले मैंने पकड़ी तलवार।

मिले 16 लाख व्यूज

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। महज कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए टीजर को अब तक 16 लाख बार देखा जा चुका हैं। जिस तरह से टीजर को लोग पसंद कर रहे हैं। उससे यह माना जा रहा है कि 24 घंटे में इस टीजर को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल सकते हैं। फिल्म को निर्देशित अमोल गुप्ते ने किया हैं। जबकि फिल्म टी-सिरीज के बैनर तले तैयार की गई है। फिल्म का टीजर भी टी-सिरीज के यूट्यूब एकाउंट से रिलीज किया गया है।

साइना के लुक में फिट परिणीति

साइना के लुक में परिणीति एकदम फिट नजर आ रही हैं। साइना की तरह दिखने के परिणीति ने जमकर पसीना बहाया है। फिल्म का टीजर सामने आया तो उनके लुक को लोगों खूब पसंद किया। टीजर में वह एकदम साइना नेहवाल लुक में नजर आई। उनकी परफार्मेंस की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 26 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि परिणीति की हाल ही में द गर्ल आन द ट्रेन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की थी। तो वहीं अब वह साइना के टीजर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

इस फिल्म से होगी टक्कर

जानकारों की माने तो परिणीति स्टारर फिल्म साइना 26 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही हैं। इस दिन राणा दग्गुबती की फिल्म हाथी मेरे साथ रिलीज होने वाली हैं। लिहाजा परिणीति की इस फिल्म की टक्कर सीधे राणा दग्गुबती की फिल्म से मानी जा रही हैं।

ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्म में से किसे सबसे ज्यादा रिस्पांस मिलता हैं। बताते चले कि पहले साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था। लेकिन श्रद्धा अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद परिणीति की इस फिल्म में इंट्री हुई।

Next Story