
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- ब्लैक बिकनी में...
ब्लैक बिकनी में कातिलाना पोज देती नजर आई Rubina Dilaik, परफेक्ट फिगर किया फ्लांट

Rubina Dilaik photo-instagrma
मुम्बई। रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) बिग बॉस 14 शो जीतने के बाद लगातर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकनी में कातिलाना पोज देते हुए की एक तस्वीर शेयर की हैं। रूबीना की यह तस्वीर फैंस को जमकर अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
ब्लैक बिकनी में रूबीना (Rubina Dilaik) काफी कमाल की लग रही हैं। तस्वीर में वह टोंड लेग्स फ्लांट करके फैंस के दिलों में आग लगा रही हैं। रूबीना ने अन्य तस्वीर में बिकनी लुक भी फ्लांट किया। जिसमें वह परफेक्ट फिगर की मालकिन लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्वीमिंग पूल में डुबकी लगाई। रूबीना की बिकी हुई तस्वीरें देखकर फैंस की धड़कने बढ़ना लाजमी हैं।
बता दें कि रूबीना (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह पति अभिनव शुक्ला के साथ रोमेंटिक वीडियों, मस्ती भरा वीडियो साझा करती रहती हैं। बिग बॉस का शो जीतने के बाद रूबीना कई एलबम सांग में भी नजर आ चुकी हैं। इन एलबम सांग में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ रोमांस करती हुई नजर आई।
फिलहाल रूबीना के पति अभिनव शुक्ला इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो में हैं। जहां वह अपने स्टंट से धमाल मचा रहे हैं। बीते दिनों अभिनव ने एक पोस्ट साझा करके यह बताया था कि वह एक गंभीर बीमारी के शिकार हैं।