एंटरटेनमेंट

Mythological Movies: Brahmastra, RamSetu से Adipurush तक, देखिये माइथोलोजी पर आधारित फिल्मों की लिस्ट

Mythological Movies: Brahmastra, RamSetu से Adipurush तक, देखिये माइथोलोजी पर आधारित फिल्मों की लिस्ट
x
Mythological Movies: बॉलीवुड को अब समझ में आया है कि इंडियन ऑडिएंस किस प्रकार की फ़िल्में पसंद करती हैं

Indian Mythological Movies: लम्बे समय तक हिन्दू देवी-देवताओं का अपनी फिल्मों में मजाक बनाने के बाद बॉलीवुड को अब समझ में आया है कि इंडियन ऑडिएंस को भगवान का मजाक नहीं बल्कि उनकी महिला देखने में दिलचस्पी है। इसी लिए एक के बाद एक माइथोलॉजी पर बेस्ड फ़िल्में बनाने की होड़ मच गई है। उत्तर भारत की जनता जो कभी बॉलीवुड की फिल्मों के पीछे पगलाई रहती थी वो अब साऊथ सिनेमा इंडस्ट्री की दीवानी हो गई है।

Movies based on Hindu mythology: अब इंडियन सिनेमा में हिन्दू माइथोलोजी पर अच्छी फ़िल्में बनना शुरू हो गई हैं. जाहिर है भारत का पौराणिक इतिहास से लेकर प्राचीन और मध्य कालीन इतिहास से लेकर मॉर्डन हिस्ट्री तक बहुत अच्छा कंटेंट है जो शानदार फिल्मों की कहानियों को जन्म दे सकता है। अब फिल्म प्रोड्यूसर्स इन्ही कहानियों पर फ़िल्में बनाना शुरू कर दिए हैं.

हिन्दू माइथोलॉजी पर आधारित फिल्मों की लिस्ट

1. रामसेतु (Ramsetu Release Date)


अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म रामसेतु का बहुत हाइप बना हुआ है. और अबतक तो इस फिल्म का कोई ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है। ये फिल्म हिन्दुओं के आराध्य भगवान श्री राम की सेना द्वारा भारत से श्रीलंका के बीच समुद्री फासले पर बनाए गए रामसेतु पर आधारित है। जहां अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का रोल निभा रहे हैं. और इस चीज़ की खोज करते हैं कि रामसेतु असलियत है या सिर्फ माइथोलोजी। ये फिल्म इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज होगी

2. ब्रह्ममास्त्र (Brahmastra Release Date)


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ट्राइलॉजी का पहला पार्ट ब्रह्ममास्त्र (Brahmastra) भी इसी साल सितम्बर में रिलीज होना है। ये फिल्म भी हिन्दू माइथोलोजी से इंस्पायर्ड है। जहां शिव नाम के लड़के को दुनिया का सबसे खतरनाक शस्त्र ब्रह्मास्त्र मिल जाता है। इस फिल्म में नागार्जुन और नागा चैतन्य भी हैं. फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं.

3. आदिपुरुष (Adipurush Release Date)


बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण और दीपिका पादुकोण माता सीता का रोल करने वाली हैं. जबकि प्रभास श्रीराम के अवतार के रुप में नज़र आएंगे। ये फिल्म रामायण पर आधारित है लेकिन रामायण नहीं है। मतलब उस काल से वर्तमान को रिलेट करने की कोशिश की गई है। ये फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी

4. महाभारत (Mahabharat Film Release Date)


साऊथ के मेकर्स भारत के महान ग्रन्थ महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म में आमिर खान कृष्ण के रूप में और दीपिका पादुकोण द्रोपदी के रोल में दिखाई दे सकती हैं. फ़िलहाल इस फिल्म पर रिसर्च चल रही है.

5. रामायण (Ramayan)


फिल्म मेकर मधु मंटेना ने महाभारत से पहले महाकाव्य रामायण पर फिल्म बनाने की योजना बनाई है. इस फिल्म में महेश बाबू श्री राम, दीपिका माता सीता (शायद) और ऋतिक रोशन रावण के रोल में दिख सकते हैं. हालाँकि फिल्म की कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है।

6. अश्‍वत्थामा (Ashwathama Movie Release Date)


महाभारत के पात्र अश्‍वत्थामा पर फिल्म बन रही है. आपको मालूम होगा की अश्‍वत्थामा अमर है और आज भी इस दुनिया में मौजूद है, विक्की कौशल अश्‍वत्थामा का रोल करने वाले हैं. फिल्म का नाम भी यही है। लेकिन फिल्म शुरू होने के बाद बजट के कारण रुक गई. लेकिन प्रोजेक्ट में आगे काम होने की बात कही गई है। इस फिल्म में भविष्य की दुनिया को दिखाया जाना है. जो माइथोलोजी के साथ साइंस फिक्शन फैंटसी फिल्म होगी।


Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story