- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Mardaani 2 Box Office...
Mardaani 2 Box Office collection : Dabangg 3 से नहीं डरी 'मर्दानी 2', 2014 की 'मर्दानी' से ज्यादा कमाया
Mardaani 2 Box Office collection : Rani Mukerji की फिल्म हिट हो गई है। इसने इतने दिनों की कमाई में 'मर्दानी' के कलेक्शन को पीछे किया है। 'मर्दानी' ने 35.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब 'मर्दानी 2' की जेब में 40.20 करोड़ रुपए हैं। इसने सलमान खान की Dabangg 3 जैसी फिल्म का सामना किया और अच्छी कमाई करती रही। अभी भी यह बढ़िया रफ्तार बनाए हुए हैं। क्रिसमस के बाद भी यह बढ़िया कमा रही है। बीते गुरुवार को इसे 1.30 करोड़ रुपए की कमाई हुई। साफ ईशारा है कि लोग इसके अच्छे कंटेंट को पसंद रहे हैं।
इस हिट से रानी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। उनकी आखिरी तीनों फिल्में हिट रही हैं। 'मर्दानी' हिट थी, फिर आई 'हिचकी' ने तो कमाल की कमाई की। 'हिचकी' ने चीन में ही करीब 200 करोड़ रुपए कमाए थे। अब तीसरी हिट के रूप में 'मर्दानी 2' रानी को मिली है।
तीनों फिल्मों में 'मर्दानी 2' का कंटेंट सबसे मजबूत रहा है। यह फिल्म धीरे - धीरे लेकिन लंबे समय तक कमाती रहेगी। अब इस फिल्म को अक्षय कुमार की फिल्म से टकराना है, जो इसके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। अक्षय की Good Newwz अच्छा कर रही है, पहले ही दिन इसे लगभग 17 करोड़ रुपए मिले हैं। फिल्म की तारीफ भी काफी है और परिवार इसे देखने जाएंगे। परिवार जाएंगे तो 'मर्दानी 2' पर थोड़ा असर आएगा।
बता दें कि दो हफ्ते पहले Mardaani 2 को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। नौजवान विलेन का रोल विशाल जेठवा ने किया और उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। केवल दो किरदार इस फिल्म पर छा जाते हैं, ऐसा कम ही फिल्मों में देखा गया है। 'मर्दानी 2' में कई रोमांचक सीन हैं और 102 मिनिट लंबी इस फिल्म में एक भी गाना नहीं है। निर्देशक Gopi Puthran हैं जिन्होंने 2014 में आई 'मर्दानी' को लिखा था