एंटरटेनमेंट

Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने खोली पोल! मेरे साथ रातभर जो हुआ....पूरी रात रोई..पर उसने...

Malaika Arora Arjun Kapoor
x

Malaika Arora Arjun Kapoor

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने 5 साल के रिश्ते को आखिरकार खत्म कर दिया है।

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने 5 साल के रिश्ते को आखिरकार खत्म कर दिया है। अपने रिश्ते के दौरान, मलाइका को अक्सर 12 साल छोटे अर्जुन को डेट करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद दोनों शादी करने का फैसला कर चुके थे।

खबरें थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन फिर अचानक उनके अलग होने की खबर आई। अब उनके ब्रेकअप को काफी समय बीत चुका है, लेकिन मलाइका अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर प्यार, पछतावे और जीवन में आगे बढ़ने से संबंधित पोस्ट साझा करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मलाइका का नवीनतम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

मलाइका अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। उनके प्रशंसक भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे, लेकिन फिर प्यार की कसमें खाने वाले मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया। उनके अलग होने का कारण आज भी अज्ञात है। अब इसी बीच मलाइका का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "एक बात जो मैंने सीखी है वह यह है कि जीवन एक विरोधाभास है। ठीक होने के लिए आपको चोट लगेगी, प्यार करने के लिए आपको टूटना होगा और शांति पाने के लिए आपको अराजकता का सामना करना होगा। अपने जीवन में किसी भी अनुभव पर कभी पछतावा न करें, क्योंकि यह हमेशा आपके जीवन में संतुलन लाने के लिए होता है। रोशनी हमेशा साथ देती है।

" मलाइका के इस पोस्ट को यूजर्स सीधे अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि मलाइका को अर्जुन से अलग होकर कोई पछतावा नहीं है और वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।

मलाइका रहती हैं इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव

मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर प्यार और मोहब्बत से जुड़े पोस्ट करती हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा के हर पोस्ट को उनके प्रशंसक अर्जुन कपूर से जोड़कर देखते हैं। ब्रेकअप के बाद से मलाइका अपनी जिंदगी में काफी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसमें वह काफी समय बिताती हुई नजर आती हैं। वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीती हुई नजर आती हैं।

Next Story