एंटरटेनमेंट

कार्तिक ने अपने प्यार का इजहार किया, शेयर की अपने प्यार की लेटेस्ट फोटो

Monika Tripathi | रीवा रियासत
2 Feb 2022 6:45 PM
Updated: 2 Feb 2022 6:45 PM
कार्तिक ने अपने प्यार का इजहार किया, शेयर की अपने प्यार की लेटेस्ट फोटो
x
अभिनेता कार्तिक आर्यन पर लाखों लड़कियां मरती हैं, लेकिन एक्टर का दिल आखिर किस पर आया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया।

बॉलीवुड के चाहेते एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जिनकी लाखो फीमेल फैन फॉलोइंग है। एक्टर का दिल किस पर आया है। इसका खुलासा एक्टर ने पहली दफा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में किया है बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन पर लाखों लड़कियां मरती हैं, लेकिन एक्टर का दिल आखिर किस पर आया है। इस बात का खुलासा एक्टर ने पहली बार सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए किया है। कार्तिक की चर्चा फिल्मों कहीं अधिक उनकी लव लाइफ को लेकर होती है।हालांकि अब तक कार्तिक में अपने रिलेशनशिप के बारे में ओपन होकर नहीं बताया है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है। जब इस एक्टर ने पब्लिकली अपने प्यार का इजहार किया है। इतना ही नहीं कार्तिक ने अपने लवर के साथ इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो भी शेयर की है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो लकी शख्स कौन है ?


असल में कार्तिक को इस बार किसी लड़की से नहीं बल्कि एक बड़े ही प्यारे क्यूट से पपी के प्यार में पड़ गए है। आपको जानकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन हाल में ही कार्तिक ने पपी के साथ एक बेहद प्यारी सी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके साथ वो खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने इस पपी का नाम भी रख दिया है 'कटोरी'। एक्टर ने कटोरी के साथ अपनी दो लेटेस्ट फोटो साझा की है। एक फोटो में कार्तिक कटोरी को अपने हाथ में उठाए हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में कटोरी उनके पेट के ऊपर खेलती हुई नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कुछ यूं लिखा कटोरी ? 'मुझे तुमसे फिर से प्यार हो गया'

कार्तिक के इस खूबसूरत पोस्ट को देखकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वही कार्तिक के फिल्मी करियर का जिक्र करें तो इनकी हाल में ही फिल्म 'धमाका' नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। अब इस एक्टर को बेहद जल्द भूल भुलैया 2 में देखा जाएगा।

Next Story