एंटरटेनमेंट

Shamita Shetty and Akshara Singh नहीं बल्कि यह है Big Boss OTT में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट

Manoj Shukla
29 Aug 2021 3:54 AM GMT
Updated: 2021-08-29 04:25:30
Shaamita Shetty and Akshara Singh  नहीं बल्कि यह है Big Boss OTT में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट
x
शो में भोजपुरी एक्ट्रेस से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी व टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

Big Boss OTT शो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। शो में भोजपुरी एक्ट्रेस से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी व टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में कई बार इस शो के चहेतों के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि इनमें से सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस कौन होगी। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शो में मौजूद शमिता शेट्टी एवं अक्षरा सिंह के साथ ही कौन सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा और कितनी फीस प्रति हफ्ते चार्ज करती हैं।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी को फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ हैं। आए दिन किसी न किसी के बीच इस घर में विवादित स्थितियां निर्मित होती नजर आती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शो में मौजूद घर की कंटेस्टेंट कितना फीस प्रति हफ्ते चार्ज करती हैं।


न्यूज वेबसाइट डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो शमिता शेट्टी को इस सीजन की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में माना गया हैं, लेकिन वास्तव में वह दूसरी कंटेस्टेंट है जो फीस के मामले में हैं। शमिता शो में प्रति हफ्ते 3.75 लाख रूपए चार्ज करती हैं।


रिपोर्ट की माने की तो सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित शो में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली कंटेस्टेंट है। वह प्रति हफ्ते शो में 5 लाख रूपए चार्ज करती हैं। हालांकि रिद्धिमा फिलहाल शो से बाहर हो गई हैं। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही एक बार फिर नजर आएगी।


इसी तरह मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 1.75 लाख रूपए प्रति हफ्ते चार्ज करती हैं। जबकि उर्फी जावेदन 2.75 लाख रूपए प्रति हफ्ते चार्ज किए। तो इसी तरह अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल शो में प्रति हफ्ते 2 लाख रूपए चार्ज किए। शो में मौजूद फेमस सिंगर नेहा भसीन शो में प्रति सप्ताह 2 लाख रूपए चार्ज करती हैं। जबकि मुस्कान जट्टाना बिग बॉस शो में प्रति सप्ताह 1.5 लाख रूपए चार्ज करती हैं।

Next Story