एंटरटेनमेंट

Hungama Ho Gaya Song Out : शिल्पा शेट्टी का दिखा ग्लैमरस अवतार तो, परेश रावल ने भी किया धमाकेदार डांस

Manoj Shukla
22 July 2021 10:56 AM GMT
Hungama Ho Gaya Song Out : शिल्पा शेट्टी का दिखा ग्लैमरस अवतार तो, परेश रावल ने भी किया धमाकेदार डांस
x
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उनके पति राजकुद्रा की गिरफ्तारी हुई थी। इस बीच शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म हंगामा2 (Hungama2) का एक और गाना रिलीज हुआ है।

मुम्बई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उनके पति राजकुद्रा की गिरफ्तारी हुई थी। इस बीच शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म हंगामा2 (Hungama2) का एक और गाना रिलीज हुआ है। इसी फिल्म का बीते दिनों ‘चुरा के दिन मेरा गोरिया‘ रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। तो वहीं अब ‘हंगामा हो गया‘ सांग जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Hungama Ho Gaya Song Out : शिल्पा शेट्टी का दिखा ग्लैमरस अवतार तो, परेश रावल ने भी किया धमाकेदार डांस

ग्लैमरस लुक में दिखी शिल्पा

Hungama2 Movie का ‘हंगामा हो गया‘ टाइटल सांग हैं। इस गाने में शिल्पा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। गाने में परेश रावल भी धमाकेदार डांस कर रहे हैं। गाना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में मिजान जाफरी भी बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का बीते दिनों टीजर जारी किया गया था। जिसे दर्शकों ने जमकर पसंद किया था।

अहम भूमिका में ये सितारे

Hungama2 Movie में परेश रावल, मिजान जाफरी, शिल्पा शेट्टी, प्रणिता सुभाष अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं आशुतोष राणा, राजपाल यादव, मनोज जोशी, जाॅनी लीवर शानदार काॅमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हाॅटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

Next Story