एंटरटेनमेंट

मुश्किल वक्त में शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरे हंसल मेहता, सेलेब्स की चुप्पी पर उठाए सवाल

Manoj Shukla
31 July 2021 10:09 AM GMT
मुश्किल वक्त में शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरे हंसल मेहता, सेलेब्स की चुप्पी पर उठाए सवाल
x
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नग्राफी मामले में पुलिस कस्डटी में हैं। लिहाजा शिल्पा को इन दिनों ट्रोलिंग का सामना सोशल मीडिया में करना पड़ रहा हैं।

मुम्बई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नग्राफी मामले में पुलिस कस्डटी में हैं। लिहाजा शिल्पा को इन दिनों ट्रोलिंग का सामना सोशल मीडिया में करना पड़ रहा हैं। शिल्पा के सपोर्ट में अब हंसल मेहता उतर पड़े हैं। उन्होंने बाॅलीवुड सेलेब्स की क्लास लगाई हैं। उन्होंने सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। हंसल मेहता ने लिखा कि अच्छे समय में सब पार्टियां करने के लिए होते हैं।

न्याय से पहले दोषी

हंसल मेहता ने लगातार तीन ट्वीट किए है। जिसमें उन्होंने लिखा कि शिल्पा के साथ अगर आप खड़े नहीं हो सकते हैं तो उन्हें अकेला छोड़ दीजिए। कानून को फैसला करने दीजिए। उनकी प्राईवेसी एवं गरिमा के साथ रहने दीजिए। आगे वह लिखते हैं कि यह बेहद दुभाग्य है कि पब्लिक पर्सनालिटीज को बचाव करने के लिए छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले उन्हें दोषित करार दे दिया जाता है। हंसल लिखते है कि यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न हैं। जब अच्छा वक्त होता है तो सब साथ पार्टी करते हैं। लेकिन जब बुरा वक्त आता है तो सब साथ छोड़ जाते हैं। हर तरफ सन्नाटा छा जाता है।

निजता पर हमला

हंसल मेहता लिखते है कि बदनाम करने का एक नया पैटर्न है। अगर फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर पहले हमला किया जाता है। चरित्र का हनन होता है, न्यूज को बकवास गाॅसिप से भरना। यह सब व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है। यह चुप्पी की कीमत है। बताते चले कि राज कुन्द्रा को मुम्बई क्राइम ब्रांच पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर अश्लील फिल्में तैयार करने का आरोप है। राज की गिरफ्तारी के बार शिल्पा शेट्टी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

Next Story