एंटरटेनमेंट

Friendship Day 2021 : दोस्ती पर बनी ये शानदार 5 फिल्में, जो फ्रेंडशिप पर देती है खास मैसेज

Manoj Shukla
1 Aug 2021 11:58 AM GMT
Friendship Day 2021 : दोस्ती पर बनी ये शानदार 5 फिल्में, जो फ्रेंडशिप पर देती है खास मैसेज
x
Friendship Day 2021 : आज फ्रेंडशिप डे मनाया रहा है। फ्रेंडशिप के मौके पर आज हम आपको बाॅलीवुड की उन फिल्मों से आपको रूबरू कराएंगे जो पूरी तरह से दोस्ती पर बेस्ड है।

Friendship Day 2021 : आज फ्रेंडशिप डे मनाया रहा है। फ्रेंडशिप के मौके पर आज हम आपको बाॅलीवुड की उन फिल्मों से आपको रूबरू कराएंगे जो पूरी तरह से दोस्ती पर बेस्ड है। इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद भी किया।

Friendship Day 2021 : दोस्ती पर बनी ये शानदार 5 फिल्में, जो फ्रेंडशिप पर देती है खास मैसेज

मुम्बई। आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा हैं। दोस्ती को फिल्मकारों ने पर्दे पर भी शानदार तरीके से पेश किया। फिर दौर चाहे कोई भी रहा हो। फ्रेंडशिप पर बनी फिल्मों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया है। कई फिल्मों में दोस्ती को खून से ज्यादा गाढ़ा दिखाया गया। 21वीं सदी में कई फिल्में आई जो दोस्ती के ताने-बाने के बीच बुनी गई और सफल भी साबित हुई।

थ्री इडियट्स

थ्री इडियट्स फिल्म फ्रेंडशिप एवं विचारधारा के बदलाव की उम्दा कहानी पर बेस्ड थी। जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। फिल्म में प्रमुख रूप से आमिर खान नजर आएं थे। इंजीनियरिंग काॅलेज के बैकग्राउण्ड में तैयार यह फिल्म शिक्षा पद्धति के बदलावों पर खुला विमर्श करती हैं। फिल्म में तीन दोस्त अलग-अलग विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रंग दे बसंती

यह फिल्म भी देशप्रेम एवं दोस्ती के बीच तैयार की गई हैं। दिल्ली विवि के पांच छात्र सामाजिक जवाबदेही के बीच किस तरह देश की सुर्खियां बन जाते हैं। फिल्म इसी विषय पर फोकस करती हैं। फिल्म को निर्देशित राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने की थी। जिसमें प्रमुख रूप से आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन, अतुल कुलकर्णी एवं सिद्धार्थ ने अहम रोल निभाया था।

इन फिल्मों के अलावा काई पो चे, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है जैसी फिल्में दोस्ती पर आधारित हैं। दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब पसंद किया था।

Next Story