एंटरटेनमेंट

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर हुई स्पाॅट, फैंस बोले नया सिंह आने वाला है...तैयारियां करो!

Manoj Shukla
31 July 2021 8:39 PM GMT
दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर हुई स्पाॅट, फैंस बोले नया सिंह आने वाला है...तैयारियां करो!
x
बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एवं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पाॅट हुए हैं। जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एवं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पाॅट हुए हैं। जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे है कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया में फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। ऐसे में जानिए क्या वाकई में दीपिका प्रेग्नेंट हैं!

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर हुई स्पाॅट, फैंस बोले नया सिंह आने वाला है...तैयारियां करो!

मुम्बई। दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह ने शादी साल 2018 में की थी। इनकी शादी को अब तीन साल होने वाले हैं। ऐसे में फैंस यह कयास लगाने लगे है कि जल्द ही इनके घर में छोटे सिंह की इंट्री होने वाली हैं।

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह मुम्बई स्थित हिन्दूजा हाॅस्पिटल के बाहर स्पाॅट किए गए। जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर कमेंट हुए। कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है तो कोई छोटे सिंह की तैयारियों की बात कर रहा है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या दीपिका वाकई में प्रेग्नेंट हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इस खबर पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उन्होंने अब तक किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं।

बता दें कि दीपिका एवं रणवीर की गिनती बाॅलीवुड के क्यूट कपल में होती हैं। ये दोनों स्टार अक्सर सोशल मीडिया में तस्वीरें व फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों सितारों ने साथ में ढेर सारी फिल्में की हैं। इन दोनों सितारों को पर्दे पर फैंस ने खूब पसंद भी किया। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत फिल्म ‘गोलियों की रासलीला से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को तकरीबन 5 साल तक डेट किया। साल 2018 में 15 नवम्बर को दीपिका एवं रणवीर ने धूमधाम से इटली में शादी की। शादी के बाद दीपिका के प्रेग्नेंसी की कई बार खबरें वायरल हो चुकी है।

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर हुई स्पाॅट, फैंस बोले नया सिंह आने वाला है...तैयारियां करो!

ठीक इसी प्रकार एक बार फिर से वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। यह खबरें उस समय सुर्खियों में आ गई जब फोटोग्राफर वीरल भैय्यानी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की। तस्वीर में दीपिका एवं रणवीर कार में बैठे हुए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए वीरल ने बताया कि दोनों सितारे मुम्बई स्थित हिन्दूजा अस्पताल के बाहर हाल ही में स्पाॅट किए गए हैं। इसके बाद कयासों का दौर शुरू हुआ। सोशल मीडिया में कोई छोटे सिंह के आने की तैयारियों की बात करता हुआ नजर आया। तो कोई गुड न्यूज लिखकर कमेंट करता हुआ नजर आया। ऐसे में दीपिका क्या वाकई में प्रेग्नेंट हैं। इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Next Story