एंटरटेनमेंट

Manisha Rani Biography: Bigg Boss OTT 2 धमाल मचाने वाली मनीषा रानी के बारे में जानें

Sanjay Patel
2 July 2023 2:40 PM IST
Manisha Rani Biography: Bigg Boss OTT 2 धमाल मचाने वाली मनीषा रानी के बारे में जानें
x
Biography of Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एक कंटेस्टेंट हैं जिनकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। वह अपने चुलबुले अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। वह कोई नहीं बल्कि बिहार की बेटी मनीषा रानी हैं।

Bigg Boss OTT 2 Contestant Manisha Rani Biography In Hindi: बिग बॉस टीवी का एकमात्र शो है जिसमें मनोरंजन के साथ लड़ाई-झगड़े और कॉन्ट्रोवर्शियल देखने को मिलता है। हर वर्ष अलग-अलग कंटेस्टेंट इस शो में नजर आते हैं जो अपनी हरकतों से लोगों को मनोरंजन करते हैं। 17 वर्ष पूर्व बिग बॉस की शुरुआत हुई थी किंतु मेकर्स ने वर्ष 2022 से बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत की। करण जौहर ने पहले सीजन को होस्ट किया। जबकि 17 जून 2023 को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) भी जियो सिनेमा पर ऑन एयर हो चुका है। इस बार होस्ट करण जौहर की जगह सलमान खान हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी घर में कुल 13 सदस्य को एंट्री दी है।

Manisha Rani Biography:

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एक कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani) हैं जिनकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। वह अपने चुलबुले अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। वह कोई नहीं बल्कि बिहार की बेटी मनीषा रानी हैं। इसके पूर्व डीआईडी और द कपिल शर्मा शो में भी अपनी फनी कॉमेडी मनीषा दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं चटपटी बातों से भी का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है। तो आइए जानते हैं मनीषा रानी का जीवन परिचय जो नीचे दिया जा रहा है।

Who is Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी

मनीषा रानी एक डांस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म मुंगेर, बिहार में 5 सितम्बर 1997 को हुआ। वह डांस इंडिया डांस और द कपिल शर्मा में नजर आ चुकी हैं। मनीषा को पहचान टिक-टॉक वीडियोज बनाकर मिली। टिक-टाक बैन होने के बाद इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी भाषा में फनी वीडियो बनाकर खूब सुर्खियां हासिल कीं। मनीषा बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट घर में हैं और अपने मजाकिया अंदाज से देश की जनता का दिल जीत रही हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 48 लाख लोग फॉलो करते हैं। मनीषा रानी की उम्र वर्तमान समय पर 25 वर्ष है।

Manisha Rani Birth & Family: मनीषा रानी का जन्म और परिवार

बिहार के मुंगेर जिले के एक छोटा सा शहर शादीपुर में मनीषा रानी (Manisha Rani Hometown) का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम मनोज कुमार चंडी हैं जो ट्रांसपोर्ट कूरियर ऑपरेटर हैं। मनीषा के मां का नाम रागनी देवी है जो गृहणी हैं। मनीषा के दो भाई और एक बहन हैं। इनके बड़ी बहन का नाम सारिका कुमारी और भाई का नाम रोहित राज है। मनीषा सहित इनके भाई व बहनों का पालन पोषण इनके पिता ने ही किया। क्योंकि जब मनीषा कक्षा पांचवीं में थीं तब किन्हीं कारणों से इनकी मम्मी खुद का घर छोड़कर नारी के यहां चली गई थीं।

Manisha Rani Education: मनीषा रानी की शिक्षा

बिहार के मुंगेर टोला से ही मनीषा रानी ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इन्होंने रामलखन सिंह हाईस्कूल से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बीआरएम कॉलेज मुंगेर से पास की। आरडी एण्ड डीजे कॉलेज में इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दाखिल किया। जहां से स्नातक की डिग्री हासिल की। इनका वजन 50 किलो है।

Manisha Rani Boyfriend: मनीषा रानी रिलेशनशिप

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में मनीषा रानी ने बताया था कि उनको दो बार सीरियस लव रहा है। जबकि बाकी बार आओ सनम जाओ सनम वाला रहा है। इनकी लाइफ में अक्सर जितने भी पार्टनर मिले उनकी हाइट 6 फिट से ऊपर ही रही है। फिलहाल अभी मनीषा रानी अविवाहित हैं।

Manisha Rani Career: मनीषा रानी का कॅरियर

मनीषा आज जिस पर मुकाम पर पहुंची हैं उसके लिए इन्होंने काफी संघर्ष किया। मनीषा जब कक्षा पांचवीं में थीं तो उनकी मम्मी घर छोड़कर नानी के घर चली गईं। जिसके बाद पिता ने दो बेटों और बेटियों की देखभाल की। तब मनीषा को ऐसा लग रहा था कि उनका बचपन कहीं खो गया है। क्योंकि उनका कुछ वर्षों तक स्कूल जाना और घर आकर खाना बनाना आदि रूटीन में शामिल था।

पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीषा को ऐसा लगा कि अब उन्हें कुछ करना चाहिए। उन्हें ऐसा लग रहा था कि मुंगेर में रहकर वह कुछ नहीं कर सकती थीं। मनीषा को डांस में कॅरियर बनाना था जिसके लिए उन्होंने कोलकाता जाने के बारे में सोचा। पिता से जब इन्होंने इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया। जिसके बाद वह घर में किसी को बताए बगैर कोलकाता चली गईं। उनके पास ट्रेन की टिकट के लिए पैसे नहीं थे। कोलकाता जाने के दौरान ट्रेन में उन्हें टीटी ने पकड़ लिया था। जिसके बाद उन्हें दो घंटे जेल में बिताने पड़े। किसी तरह वह कोलकाता तो पहुंच गईं किंतु पैसे नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पैसे कमाने के लिए कभी बच्चों को डांस सिखाया तो कभी रेस्टोरेंट में वेटर की जॉब की। इसके पश्चात मनीषा ने जुम्मा क्लास में बच्चों को डांस सिखाना प्रारंभ किया। जब फुर्सत मिलती तो वह खुद भी डांस का अभ्यास कर लेती थीं।

इस दौरान जब टिक टॉक का जमाना था तब मनीषा ने अपने डांस का वीडियो बनाकर इस पर डालती थीं। इसके साथ ही डांस ग्रुप के साथ अलग-अलग इवेंट भी करती रहती थीं। उनके डांस ग्रुप को परफॉर्म करने के लिए एक कार्यक्रम के दौरान गांव के एक जंगल में ले जाया गया था जहां उन्होंने डांस करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद इन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद वह थक हारकर अपने घर मुंगेर वापस लौट गईं।

घर से ही मनीषा ने अपने डांस वीडियो को टिक टॉक पर अपलोड करना प्रारंभ किया। इसी दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो गया और उनकी किस्मत चमक गई। टिक टॉक बैन होने के बाद मनीषा ने इंस्टाग्राम Instagram पर डांस के रील्स डालना प्रारंभ किया। उनके वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे फेमस होती जा रही थीं। वह ठेठ बिहारी और भोजपुरी अंदाज में कॉमेडी वीडियो डालती थीं।

डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में मनीषा रानी वर्ष 2015 में सिलेक्ट हुईं और पीबी राउंड तक भी पहुंच गईं। इस शो के एक एपिसोड में जज के रूप में दिवंगत एक्टर पुनीत कुमार भी आए थे। फिर मनीषा रानी ने उन्हें माला पहनाई और मजाकिया अंदाज में उनके साथ फ्लर्ट करने लगीं। इसके बाद मनीषा को द कपिल शर्मा शो (Manish Rani Kapil Sharma Show) के एक एपिसोड में भी दिखाई दे चुकी हैं। इस शो में कार्तिक आर्यन और सारा खान आए थे। इस दौरान भी मनीषा ने कार्तिक आर्यन के साथ भोजपुरी अंदाज में फ्लर्ट (Manisha Rani Ki Comedy) किया था।

मनीषा रानी को वर्ष 2019 के बाद एनटीवी के एक सीरियल गुड़िया रानी सभी पर भारी में काम करने का अवसर मिला। किंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब सीरियल की शूटिंग प्रारंभ होने वाली थी उसी दौरान कोरोना आ गया जिसके बाद पूरे देश में लॉक डाउन हो गया। तब इसकी शूटिंग कैसिल करनी पड़ी। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर वर्ष 2023 में घर में लाया गया। वह अपने बिहारी अंदाज में घर में रहकर काफी अच्छा गेम खेल रही हैं। मनीषा को इसी वर्ष दुबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में भी जाने का अवसर मिला।

Manisha Rani Big Boss OTT 2: मनीषा रानी बिग बॉस

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून 2023 को प्रारंभ हुआ। जिसमें मनीषा रानी एक प्रतियोगी के घर में प्रवेश किया है। मनीषा रानी समेत 11 लोग घर में हें। घर में घुसने के महज 12 घंटे के अंदर ही पुनीत सुपरस्टार बाहर हो गए। फिलहाल मनीषा लेबनान मॉडल जद हदीद के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। इस सीजन को दबंग खान यानि सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

Manisha Rani Net Worth: मनीषा रानी की संपत्ति

मनीषा की आय का स्रोत इंस्टाग्राम और टीवी शो है। वह इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के लिए हजारों रुपए चार्ज करती हैं। वह फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 में हें। वहां भी उन्हें हर सप्ताह हजारों रुपए मिल रहे हैं। वह अपनी कमाई से दुबई, बैंकाक और फुकेट घूम चुकी हैं। मनीषा की हाइट 5 फीट 3 इंच है। वह भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखती हैं।

मनीषा रानी के सोशल मीडिया अकाउंट

मनीषा रानी इंस्टाग्राम Manisha Rani Instagram पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह फनी और डांस वीडियो भी पोस्ट करती हैं। इनके फेसबुक पर 1 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम पर 48 लाख फॉलोअर्स हैं। मनीषा रानी Manisha Rani नाम का एक यूट्यूब चैनल भी हैं जिसमें 13 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इनका वर्तमान पता मुंबई है।

Next Story