
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- अफगानी महिलाओं की...
अफगानी महिलाओं की हिम्मत को बिग बाॅस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला ने किया सलाम, लिखी यह बात

मुम्बई। इन दिनों अफगान में तालिबानी आंतकी संगठन कहर हैं। वह महिलाओं एवं बच्चों पर अत्याचार कर रहे हैं। लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। तालिबानी आतंकी के डर से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। इस पूरे मामले में अन्य बड़े देश चुप्पी साधे हुए हैं। अफगानी सेना भी इनके सामने घुटने कब का टेक चुकी हैं। तालिबानियों के आतंक का भयावह वीडियो डेली सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। लोग इनके अत्याचार को दुत्कार रहे हैं। इनकी भरसक निंदा कर रहे हैं। कला क्षेत्र से जुड़े अभिनेता व अभिनेत्रियां अफगानिस्तान को तालिबानियों से मुक्त कराने शक्तिशाली देशों से अपील कर रहे हैं। इस बीच बिग बाॅस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला भी अफगान के सपोर्ट में एक ट्वीट किए। उन्होंने अफगानी महिलाओं की हिम्मत को सलाम लिखा हैं।
एक ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा कि मैं उन तमाम अफगानी महिलाओं को सलाम करता हूं कि जिन्होंने हिम्मत दिखाई और खुद के लिए इन तालिबानियों से टक्कर ले रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने इससे पहले भी अफगान को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने यहां के हालातों पर चिंता जाहिर की थी। इस दौरान अभिनेता ने ब्लैक एण्ड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अफगानिस्तान की हालत को देखकर दुख होता हैं ... क्या मानवत अब भी अस्तित्व में है।
बताते चले कि तालिबानियों के आतंक को देखते हुए अफगानी महिलाएं देश का झण्ड लेकर सड़क पर उतर आई हैं। वह इनका विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उनके खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ।
खबरों की माने तो तालिबानी आतंकियों के सामने लगभग 3 लाख सैनिक घुटने टेक चुके हैं। लेकिन यहां की महिलाएं अब मोर्चा सम्हाले हुए हैं। वह लगातार तालिबानियों का विरोध कर रही हैं। भारी संख्या में महिलाएं सड़क पर हैं। अपने हक एवं अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरी इन महिलाओं को हर कोई सलाम कर रहा है।