एंटरटेनमेंट

Big Boss OTT : नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया किस, फैंस ने लिखा-कुछ भी हो रहा...

Manoj Shukla
14 Aug 2021 4:01 AM GMT
Big Boss OTT : नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया किस, फैंस ने लिखा-कुछ भी हो रहा...
x
इस बार का शो काफी बोल्ड होने वाला हैं। ऐसे में बिग बाॅस के घर से एक तस्वीर सामने आई हैं। जिसमें नेहा भसीन रिद्धिमा पंडित को किस करती हुई नजर आई। तस्वीर को देखकर फैंस काफी भड़के हुए दिखे।

मुम्बई। बिग बाॅस 15 शो इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा हैं। शो के प्रोमो में पहले ही यह बता दिया गया था कि इस बार का शो काफी बोल्ड होने वाला हैं। ऐसे में बिग बाॅस के घर से एक तस्वीर सामने आई हैं। जिसमें नेहा भसीन रिद्धिमा पंडित को किस करती हुई नजर आई। तस्वीर को देखकर फैंस काफी भड़के हुए दिखे।

दरअसल हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में प्रतिभागियों को टास्क दिया गया है। टाॅस्क में एक व्यक्ति को स्टैच्यू बनकर खड़े रहना है। जबकि दूसरे सदस्य को उसका ध्यान भटकाना है। टाॅस्क के दौरान रिद्धिमा पंड़ित स्टैच्यू बनकर खड़ी होती हैं। तो नेहा भसीन उनका ध्यान भटकाने का प्रयास करती हैं। वह रिद्धिमा को किस कर देती हैं। आगे वह कहती है कि अच्छी लगी ना। शो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बिग बाॅस मतलब कुछ भी

नेहा भसीन द्वारा किए गए किसिंग एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस किसिंग की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में सुर्खियों में हैं। जहां फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बाॅस मतलब कुछ भी। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि कुछ भी हो रहा है बिग बाॅस के घर में। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि अल्ट बालाजी की वेब सिरीज चल रही है।

बताते चले कि रिद्धिमा पंडित एवं नेहा भसीन के बीच बीते दिनों अच्छी बाॅडिंग देखने को मिली। शो में रिद्धिमा पंड़ित मां को याद करके रोने लगती है तो नेहा उन्हें सम्हालते हुए शांत कराती हैं।

Next Story