एंटरटेनमेंट

खूबसूरत व जवां दिखने के लिए इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करती है एक्ट्रेस रेखा

Manoj Shukla
29 July 2021 9:07 PM GMT
खूबसूरत व जवां दिखने के लिए इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करती है एक्ट्रेस रेखा
x
सिने जगत की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का जादू आज भी कायम हैं। वह अपनी खूबसूरती एवं स्टाइल से लोगों का सहज ही दिल जीत लेती हैं।

मुम्बई। सिने जगत की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का जादू आज भी कायम हैं। वह अपनी खूबसूरती एवं स्टाइल से लोगों का सहज ही दिल जीत लेती हैं। वह इन दिनों भले ही 66 साल की हो गई हो, लेकिन उनके स्टाइल एवं लुक के आगे आज की एक्ट्रेस पानी भरती हुई नजर आती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके ग्लोइंग स्किन एवं फिटनेस का क्या राज हैं।

खूबसूरत व जवां दिखने के लिए इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करती है एक्ट्रेस रेखा

इन स्टेप्स को फालो करती है एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस रेखा (Rekha) त्वचा को हाईड्रेट रखने के लिए नीबू पानी का खूब सेवन करती हैं। जिससे उनकी स्किन ग्लो रहती हैं। इसके अलावा जब वह सोने जाती है तो सबसे पहले अपना मेकअप हटाती हैं। जिससे उनकी ब्यूटी प्रोडक्ट त्वचा को कोई नुकसान न पहुंचा पाएं। इससे उनकी त्वचा को भी अच्छा आराम मिलता है। इन सब चीजों के अलावा एक्ट्रेस रेखा त्वचा को टाइट बनाए रखने के लिए आयुर्वेद नियमों का पालन करती हैं, व खुद को फिट रखने के लिए योगा एवं एक्सरसाइज करती हैं।

डाइट का ऐसे रखती ख्याल

खबरों की माने तो एक्ट्रेस रेखा (Rekha) बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। वह अपनी डाइट में हरी सब्जियां व देसी आइटम जैसे रोटी, दाल, घी आदि शुद्ध चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लंच में वह दही का सेवन करती हैं। दिन में 10 से 12 ग्लास पानी पीती हैं। रात में वह 7 बजे तक भोजन कर लेती है। एक्ट्रेस को रात में जल्दी सोने के साथ ही सुबह जल्दी उठने की आदत है।

बालों का रखती ख्याल

एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज भले ही 66 वर्ष की हो गई हो। लेकिन वह अपनी खूबसूरती से लोगों का सहज ही दिल जीत लेती हैं। दमकती त्वचा के साथ ही लम्बे, घने व खूबसूरत बाल उनकी सुन्दरता में चार चॉद लगाते हैं। वह अपने बालों में सरसो का तेल, बादाम का तेल इस्तेमाल करती हैं। इन सबके अलावा वह आंवला पाउडर भी लगाती हैं।

Next Story