
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- 27 की उम्र में भी...
27 की उम्र में भी सिंगल है नोरा फतेही, बॉयफ्रेंड ने दिया था ऐसा धोखा की आज तक...

27 की उम्र में भी सिंगल है नोरा फतेही, बॉयफ्रेंड ने दिया था ऐसा धोखा की आज तक…
कातिलाना डांस से लोगों के दिलों में राज करने वाली नोरा फतेही आज भी सिंगल हैं। उन्होंने बालीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक शानदार डांस किए हैं। हाल ही में नोरा फतेही का गाना ‘नाच मेरी रानी‘ रिलीज हुआ। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस गाने को 24 घंटे में 20 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। नोरा इन दिनों अपने करियर पर सबसे ज्यादा ध्यान दिए हुए हैं।

तभी तो उनका जो भी गाना आता है नम्बर 1 पर ट्रेंड करता हैं। नोरा इस समय 27 वर्ष की है। बावजूद इसके वह सिंगल हैं। मीडिय रिपोर्ट्स की माने तो नोरा फतेही एक समय अंगद बेदी के प्यार में दीवानी थी। वह उनसे बेइंतहा मोहब्बत करती थी। लेकिन उन्हें अंगद बेदी ने ऐसा धोखा दिया कि आज तक वह सिंगल हैं। वह अब प्यार से दूर भागती हैं। क्योंकि दिल लगाना तो आसान है, लेकिन जब यह दिल टूटता है तो बड़ा दर्द होता है।
कियारा आडवाणी की सिद्धार्थ मलहोत्रा संग उड़ी अफेयर की अफवाह तो बोली एक्ट्रेस, मेरे मन में इंडस्ट्री के…
शायद इसलिए नोरा फतेही आज भी सिंगल हैं क्योंकि वह एक बार दिल लगा चुकी हैं। वह दिल लगाने की सजा भी पा चुकी हैं। अंगद बेदी ने जब चोरी-छिपे नेहा धूपिया से शादी की थी तो उनके प्यार में वह खूब तड़ती थी। वह इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। वह काफी दिनों तक इस सदमें रहीं। लेकिन बाद में नोरा ने अपने आप को सम्हाला और फिर दोबारा से अपने करियर में ध्यान देने लगी।
नोरा की पाॅपुलरटी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। नोरा बीते दिनों डांस इंडिया डांस में बतौर जज भी नजर आई थी। वह मलाइका अरोरा की जगह पर थी। क्योंकि मलाइका बीते दिनों कोविड-19 की शिकार हो गई थी। लिहाजा नोरा ने उनकी जगह शो में अपने डांस का जलवा दिखाया। इस दौरान नोरा को लोगों ने खूब पसंद किया। जब नोरा जाने लगी तो लोगों ने उन्हें खूब मिस किया था।
इस शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी श्रद्धा कपूर, घरवालों ने खींचकर निकाला था ब्वाॅयफ्रेंड के घर से बाहर
