एंटरटेनमेंट

BB14: सिद्धार्थ शुक्ला सहित इन सीनियर्स पर भारी पड़ी रूबीना दिलैक, क्या होगा अंजाम!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
BB14: सिद्धार्थ शुक्ला सहित इन सीनियर्स पर भारी पड़ी रूबीना दिलैक, क्या होगा अंजाम!
x
रूबीना दिलैक सभी सीनियर्स पर भारी पड़ती नजर आई हैं। वह सभी सीनियर को चुनौती देती नजर आई। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान एवं हीना खान

BB14: सिद्धार्थ शुक्ला सहित इन सीनियर्स पर भारी पड़ी रूबीना दिलैक, क्या होगा अंजाम!

BB14: कलर्स टीवी द्वारा आज रात प्रसारित होने वाले शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया। जिसमें टीवी की फेमस बहू रूबीना दिलैक सभी सीनियर्स पर भारी पड़ती नजर आई हैं। वह सभी सीनियर को चुनौती देती नजर आई। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान एवं हीना खान शामिल हैं। रूबीना यही नहीं रूकी वह घर वालों से भी पंगा लेती नजर आई।

अब यह पंगा उन्होंने किस बात पर लिया है यह तो आज रात को प्रसारित होने वाले शो को देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अपने सीनियरों से पंगा लेना रूबीना को पड़ सकता हैं भारी। क्योंकि घर में अभी भी इन्हीं की हुकूमत चलती हैं। फिर चाहे किचन हो या बेड रूम या फिर शाॅपिंग माॅल। सीनियर के आदेश के बाद कुछ भी संभव नहीं हैं।

जिसे लेकर यह माना जा रहा है कि रूबीना को यह पंगा काफी भारी पड़ सकता हैं। जिसका अंजाम भुगतने उन्हें तैयार रहना होगा। सिद्धार्थ शुक्ला एक बार भले ही उन्हें नजर अंदाज कर दें। लेकिन जानकारों का मानना है कि गौहर खान उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ने वाली हैं। वेल आज रात बिग बाॅस के शो में क्या-क्या खास होने वाला है जानने के लिए देखते रहिए।

पहले से काफी मुश्किलों में है रूबीना

जानकारों की माने तो रूबीना दिलैक पहले से ही काफी मुश्किलों में हैं। वह रिजेक्शन का तमगा लिए घर के बाहर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सीनियर्स से पंगा लेना उन्हें और भारी पड़ सकता हैं।

तो वहीं खबर है कि बिग बाॅस भी शो को और दिलचस्प बनाने के लिए रोज नए-नए हथकण्डे अपना रहे हैं। खबरों की माने तो रूबीना की मुश्किल बढ़ाने और शो में और ट्वीट लाने बिग बाॅस रूबीना के एक्स ब्वाॅयफ्रेंड अविनाश सचदेवा को इस शो में आने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अब यह खबर कितनी सच है तो आने वाला समय ही बताएगा।

बिग बाॅस 12 की फेमस जोड़ी अनूप जलोटा एवं जसलीन मथारू ने क्या कर ली शादी, जानिए वायरल तस्वीर का सच!

अविनाश ने रूबीना के साथ ‘छोटी बहू सीरियल में काम किया था। इस दौरान इनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही। बाद में ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी। ऐसे में अगर रूबीना के एक्स ब्वाॅयफ्रेंड इस शो का हिस्सा बनते है तो वकई उनके लिए दिक्कत हो सकती हैं। क्योंकि शो में उनके पति भी हैं।

प्रेमिका की रूममेड का दैहिक शोषण करने का प्रयास कर चुका है बालीवुड का यह स्टार, खबर मिलते ही...

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story