![](/images/clear-button-white.png)
दूल्हे को गुटखा खाकर मंडप में बैठना पड़ा महंगा, दुल्हन ने दूल्हे व पंडित की पिटाई, देखें Video
![The groom had to sit in the pavilion after eating gutkha, the bride beat up the groom and the pandit, watch video The groom had to sit in the pavilion after eating gutkha, the bride beat up the groom and the pandit, watch video](https://www.rewariyasat.com/h-upload/2021/08/28/3090-wedding-video.webp)
नई दिल्ली। शादियों में कई बार अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिलता हैं। खास बदलते युग की शादियों में। एक समय ऐसा भी था जब दूल्हा व दुल्हन चुपचाप मण्डप में बैठ जाया करते थे। जहां वह शांतिपूर्वक सभी वैदिक रस्में अदा करते थे। लेकिन अब जमाना बदल रहा हैं। इस बदलते युग में कई बार मण्डप में युद्ध जैसी स्थितियां निर्मित हो जाती हैं। कई बार ऐसी नौबत आ जाती है कि हाथ -पैर भी चलने लगते हैं। ऐसा ही कुछ वाक्या एक वीडियो में देखने को मिला। जो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। अब यह वीडियो कहां का है और कब का है, फिलहाल इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए वाक्ये का यह वीडियो सुर्खियां जरूर बटोर रहा है।
दरअसल वायरल वीडियो में दुल्हा व दुल्हन मण्डप में बैठे हुए हैं। इस दौरान दुल्हन को पता चलता है कि दुल्हा मुंह में गुटखा दबाकर बैठा हुआ है। जिससे वह आग बबूला हो गई। उसने दूल्हे को एक चाटा लगाया और गुटखा थूकर आने को कहा। दुल्हन के सख्त रवैये को देखते हुए दूल्हा मण्डप से उठा और गुटखा थूकता हुआ नजर आया। इस दौरान मौजूद लोग जमकर हंसते हुए नजर आए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मण्डप में बैठे हुए हैं। इस दरम्यान वह रिश्तेदारों से घिरे हुए हैं। शादी शुरू होने से पहले दुल्हन एक शख्स से बात करती हुई नजर आती है। इसी दरम्यान वह उससे बहस करने लग जाती हैं। बहस के दौरान वह उसकी पिटाई कर देती है। इसके बाद वह दूल्हे की तरफ मुड़ी। उस पर चिल्लाई और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दरम्यान ढेर सारे लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई न ही शादी रोकने की कोशिश करता है और न ही किसी तरह का हस्तक्षेप करता है। वीडियो को आप ध्यान देखेंगे तो दुल्हन दूल्हे पर गुटखे को लेकर चिल्लाती हुई नजर आई। क्योंकि उसे पता चला कि उसका होने वाला पति गुटखा चबा रहा है। जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं। वीडियो में वह दूल्हे को न सिर्फ पीटती है बल्कि जल्द उसे गुटखा थूकने की बात कहती हैं। जिस पर दूल्हा उठकर समीप ही गुटखा थूकने लगता हैं। दूल्हे को गुटखा थूकते देख मौजूद अन्य लोग जमकर ठहाके लगाते हैं।
पंडित को पड़ी मार
वायरल वीडियो में सबसे पहले दुल्हन पंडित की पिटाई करती हैं। वह पंडित को एक हाथ लगाते हुए कहती है कि संगत से इंसान बिगड़ता हैं। इसके बाद वह दुल्हे पर बिफरी और गुटखा थुकवाकर ही दूल्हे को मण्डप पर बैठने दिया।
दुल्हन को मिली तारीफ
सोशल मीडिया में शादी का यह वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने दुल्हन की जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा कि दुल्हन काफी समझदार हैं। तो किसी ने लिखा कि गुटखा खाकर बैठे दूल्हे को दुल्हन ने ठीक पीटा। तो एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ठीक किया बेटा।