
Indian Railways: दीपावली पर मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को आने-जाने में होगी सहूलियत

सांकेतिक तस्वीर
Diwali Special Special Train: दीपावली हिंदुओं का मुख्य त्योहार माना जाता है। देश परदेश में रहने वाले लोगो का प्रयास रहता है कि वह त्योहार अपने घर परिवार के साथ कर मनाएं। अक्सर देखा गया है त्यौहार का समय नजदीक आते ही ट्रेनों में सीट की मौजूदगी समाप्त हो जाती है। लोगों को लंबी-लंबी वेटिंग मिलने पर घर जाने का सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा वीकल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने लिया निर्णय
लोगों को अपने घर आने जाने में असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर से पुणे के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर से हो जाएगा।
स्पेशल ट्रेन संचालन की जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया है कि पुणे-भगत की कोठी (जोधपुर)-पुणे साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया रहा है। यह ट्रेन 22 अक्टूबर को जिसकी गाड़ी संख्या 01249 पुणे भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर तक चलेगी। यह गाड़ी शुक्रवार को पुणे से 20ः10 पर रवाना होकर शनिवार को 19ः55 पर कोठी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01250 भगत की कोठी- पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से अपनी सेवाएं शुरू करेगी इसका संचालन 20 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन भगत की कोठी से बज के 22ः20 मिनट पर रवाना होकर रविवार को 19ः05 पर पुणे पहुंचेगी।
इन इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
यह रेलसेवा लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, बड़ोदरा, अहमदाबाद, महेशाना, पाटन, भीलड़ी, धनेर, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनवाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी व लूणी स्टेशनों पर रुकेगी।