New Delhi News : कोरोना की चपेट में राहुल गांधी, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली (New Delhi News in Hindi) : देश में कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप लेती जा रही है। लाख प्रयास और सुरक्षा के बाद भी लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कांगे्रस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस बात की जानकारी स्वयं राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी है।

आ रहे हल्के लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को कोरोना से सम्बंधित हल्के लक्षण आ रहे थे। जिस पर उन्होने अपनी कोरेाना जांच करवाई और उनकी रिर्पोट पाॅजिटिव आ गई है। यह जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मानमोहन सिंह एम्स में भर्ती

कोरोना के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी से पहले कल मनमोहन सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव हो गये हैं। उन्हे इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया था।

पत्नी संक्रमित, केजरीवाल क्वारैन्टाइन

जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है। जिसके बाद केजरीवाल ने भी अपने आप को क्वारैन्टाइन कर लिया है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने दी है।

Next Story