दिल्ली हुई 10 मई तक लॉक, सीएम केजरीवाल ने जारी किए आदेश

दिल्ली हुई 10 मई तक लॉक, सीएम केजरीवाल ने जारी किए आदेश
x
दिल्ली (Delhi News) :  देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना कहर बनकर सामने आ रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिये लॉकडाउन 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम इसकी घोषणा की। 

ज्ञात हो कि दिल्ली में 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन था, जिसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान पहले जैसे नियम ही लागू होंगे।

12 दिन पूर्व लगाया गया था लॉकडाउन

दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक चलना था। लॉकडाउन खत्म होने से पहले केजरीवाल ने 25 अप्रैल को एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है।

20 हजार से ज्यादा आ रहे केस

दिल्ली में पिछले 15 दिनों से 20 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं। आखिरी बार 16 अप्रैल को 19 हजार 486 कोरोना केस पाये गये थे। शुक्रवार को 27,047 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 375 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है।

Next Story