White Fungus की वजह से Covid Positive महिला की आंत में हुए कई छेद, देश में आया पहला मामला

White Fungus की वजह से Covid Positive महिला की आंत में हुए कई छेद, देश में आया पहला मामला
x
White Fungus की वजह से Covid Positive महिला की आंत में हुए कई छेद, देश में आया पहला मामला...नई दिल्ली : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में व्हाइट फंगस (White Fungus) के कारण कोविड-19 (Covid Positive) के मरीज की पूरी आंत में अनेक छेद होने का अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है।

नई दिल्ली : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में व्हाइट फंगस (White Fungus) के कारण कोविड-19 (Covid Positive) के मरीज की पूरी आंत में अनेक छेद होने का अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है।

अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी ऐंड पेनक्रिएटिकोबिलेरी साइंसेस के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया, जहां तक हमें जानकारी है, कोरोना वायरस संक्रमण में व्हाइट फंगस (कैंडिडा) के कारण भोजन की नली, छोटी आंत, बड़ी आंत में कई छेद होने जैसा मामला कभी सामने नहीं आया।

डॉ. अरोड़ा ने बताया, मरीज के पेट का CT SCAN करने पर पता चला कि पेट में पानी और हवा है जो आंत में छेद की वजह से होता है। अगले दिन मरीज की सर्जरी की गई। इसमें भोजन की नली के निचले हिस्से में भी छेद पाए गए। छोटी आंत के एक हिस्से में गैंगरीन होने के चलते उस हिस्से को निकाला गया।

महिला में कोविड-19 की एंटीबॉडी का स्तर काफी अधिक पाया गया। महिला में फंगस की शिकायत पाए जाने के बाद उन्हें एंटी फंगल दवाएं दी गईं और अब उनकी हालत बेहतर है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story