छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सांसदों के साथ बैठक की, इस मुद्दे में हुई बात

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:28 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सांसदों के साथ बैठक की, इस मुद्दे में हुई बात
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने सांसदों को डिनर पर आमंत्रित किया था। इस दौरान कई मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सांसद रमेश बैस, राज्य सभा सदस्य मोतीलाल वोरा, रामविचार नेताम और रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप, ताम्रध्वज साहू, लखनलाल साहू, चंदूलाल साहू, डॉ. बंशीलाल महतो, अभिषेक सिंह और कमला पाटले मौजूद थीं।

कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा बैठक में नहीं थीं। डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रदेश के सांसदों की बैठक में राज्य के विकास और जनता के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा राज्य में संचालित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने इसके साथ ही संसद के चालू मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में राज्य के हितों को लेकर उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों पर भी सांसदों से बातचीत की।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story