रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे किसान आंदोलन पर विपक्ष के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की प्रदेश में किसान संतुष्ट है और इसी बात से दुखी हो कर विपक्ष लगातार किसानो को भड़काने में लगा है जो की किसानो का अपमान है। बृजमोहन ने कहा पुरे देश में सब से सुखी किसान छत्तीसगढ़ में है। उन्होंने कहा की प्रदेश में किसानो को ३४०० करोड़ की सहयता इस वर्ष उपलब्ध कराइ गई है| प्रदेश में बीज का भण्डारण भी पर्याप्त मात्रा में किया गया है इसके साथ ही किसानो के लिए खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है| उन्होंने कहा की इस वर्ष 7.5 % स्टिरिक्त खाद का भण्डारण करने का निर्णय विभाग ने लिए है | कृषि मंत्री ने विपक्ष के किसानो के सन्दर्भ में लगाए गए आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में किसान कर्ज के कारन आत्महत्या नहीं कर रहे है बल्कि राजनितिक पार्टियों के जुड़े किसान संगठन छुद्र कारणों के सीधे साढ़े किसानो को भड़का रहे है, जो की किसानो का अपमान है।