छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी को साथ लेकर आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:29 AM IST
ओपी चौधरी को साथ लेकर आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही हाल ही में कलेक्टर पद से इस्तीफा दे चुके ओमप्रकाश चौधरी भी दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष भाजपा में शामिल होंगे।

बता दें कि एक दिन पहले ही कलेक्टर रहे ओपी चौधरी इस्तीफा मंजूर किय गया है। वे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे नंदकुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल के खिलाफ खरसिया से चुनाव लड़ सकते हैं। वे मूलत: इसी क्षेत्र से हैं। इसलिए ओपी चौधरी को यहां से लड़ाए जाने की कवायद चल रही है। चूंकि उमेश पटेल और ओपी चौधरी दोनों ही अघरिया समुदाय है। यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस अभेद किले को आज तक कोई भेद नहीं पाया है। ओपी चौधरी कलेक्टर रहे हैं। इसलिए इस क्षेत्र में उनका काफी सम्मान है। उनका युवाओं के बीच भी काफी क्रेज है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story