रायपुर : दंतेवाड़ा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर, 1 का शव बरामद
रायपुर (Raipur News in Hindi) : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा जवानों और नक्सलियो के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियोे के मारे जाने की जानकारी मिल रही है तो वहीं जवानों ने एक नक्सली का शव भी बरामद कर लिया है। सुरक्षाबल की इस कार्रवाई में नक्सलियों को काफी नुक्सान हो रहा है। जवानों के नक्सलियों की मुठभेड चल रही है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा गादम और जंगमपाल के जंगलों में हुआ है।
मारा गया ईनामी नक्सली
पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड में पुलिस ने एक नक्सली के शव को बरामद किया है। मृत नक्सली की पहचान वेट्टी हूंग के रूप मे ंकी गई है। इस पर एक लाख रुपए का इनाम था। वहीं घटनास्थल से 2 किलो आई. ई. ई. डी. विस्फोटक, एक 8 एम. एम. की पिस्टल, एक भरमार बंदूक सहित नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद किया है।
पिछले हप्ते हुआ था हमला
पिछले हप्ते नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर कर दिया था। जिसमें 22 जवान शहीद हुए थे तो वहीं 32 घायल हुए थे। एक जवान को नक्सली पकड़ ले गए थे जिन्हे बाद में छुड़ा लिया गया।