Raipur : सिलेंडर में ब्लास्ट, 5 मकान जलकर खाक, 1 घायल की हालत नाजुक
रायपुर/ Raipur : छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) की राजधानी रायपुर के नजदीकी गांव में धरसींवा में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर के घर सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में बस्ती के 5 मकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गये। वहीं आग बुझाने के लिए छप्पर पर चढा एक मजदूर घायल हो गया है।
खाना बनाते समय लगी आग
यह ब्लास्ट खाना बनाने के दौरान शुक्रवार की सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत कुंरा में गंगाराम का मकान में भोजन बनाते समय आग लग गई। आग लगते ही गंगाराम और उसकी पत्नी बाहर निकल आये। वही गांगाराम छप्पर पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और गांगाराम ब्लास्ट में नीचे आ गिरा। जिसे गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
5 मकान आये आग की जद में
बताया गया है कि सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग चारो ओर फैल गई। मकान का छप्पर उड़ गया। वहीं इस आग में मोहल्ले के 5 मकान जलकर खाक हो गये। लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई थी कि बिना दमकल के आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
खाने पीने का समान जला
बताया जाता है कि आग लगने से घर में रखा खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही अन्य सामान भी जल गया है। सभी पांच मकानों के लोग मजदूरी का कार्य करते हैं। इनके सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में प्रशासन से लोगों को मदत दिलाने की मांग की गई है।