
मंगलवार सुबह हरदा में मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरा शहर दहल उठा। आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 50 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।
Next Story