
LIC की शानदार पॉलिसी! एक बार इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹20000 महीना, जानें

LIC
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी में एलआईसी का नाम सबसे पहले आता है। आज एलआईसी देश के लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद और फायदेमंद कंपनी है। यहां लोगों को लाइफ इंश्योरेंस के साथ ही अच्छा लाभ प्राप्त हो रहा है। वही एलआईसी भी समय-समय पर कई नई पॉलिसी लांच करती रहती हैं। इन्हीं में से एक है एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी। इस पालिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बीमा धारक की मृत्यु के बाद पालिसी के प्रीमियम का भुगतान कंपनी द्वारा किया जाता है। वही हर वर्ष नामिनी को खर्च के लिए सम इंश्योर्ड का 10 प्रतिशत दिया जाता है।
खास है जीवन अक्षय पालिसी
जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम की एक बेहतर पॉलिसी है जिसका नाम जीवन अक्षय पॉलिसी है। इस पॉलिसी में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और इसके बाद आप हर महीने 20 हजार रुपए महीने की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
पालिसी लेने की आयु सीमा
एलआईसी की जीवन अक्षय पालिसी बेहतर लाभ के साथ उपलब्ध है। कहा गया है कि इस पालिसी को देश का कोई भी नागरिक खरीद सकता है। इस पालिसी को लेने के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष रखी गई है। इस उम्र सीमा के बीच का कोई भी व्यक्ति इसे बड़ी आसानी से खरीद सकता है। बताया गया है कि पालिसी की अवधि 13 से 55 वर्ष तक है। परिपक्वता की अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है।
मृत्यु होने की दशा पर
कहा गया है की अगर पालिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी के परिपक्वता अवधि से पहले हो जाती है तो प्रीमियम कंपनी जमा करती है। नामांकित व्यक्ति को दी जाती है वही मैच्योरिटी से पहले प्रीमियम चलने तक हर वर्ष खर्चे के लिए नामिनी व्यक्ति को इंश्योर का 10 प्रतिशत दिया जाता है।
लिया जा सकता है लोन
अगर जीवन अक्षय पॉलिसी लेने के बाद किसी कारण बस आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो उस समय भी एलआईसी आपकी मदद करती है। बताया गया है कि पाल्सी खरीदने के 90 दिन बाद लोन लिया जा सकता है।