
सोने से पहले महिलाएं कर ले ये काम, बरसेगा पैसा ही पैसा, माँ लक्ष्मी खुद आपके घर में करेंगे प्रवेश और बरसाएंगी अरबो-खरबो की संपत्ति

MONEY 2
आज हम एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे अगर महिलाएं अमल में लाएं तो अवश्य ही माता लक्ष्मी उन पर कृपा करेंगी। कहा गया है कि माता लक्ष्मी महिलाओं को कष्ट में देखकर स्वयं दुखी होती है। अगर आप धन संबंधी परेशानी से गुजर रही है तो महिलाओं को कुछ उपाय करने पर ही माता लक्ष्मी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। माता लक्ष्मी बहुत दयालु और कृपालु हैं। ऐसे में सिर्फ छोटी छोटी सावधानी रखें और कुछ उपाय करें तो अवश्य ही माता लक्ष्मी आप पर कृपा करेंगी।
पूजा स्थल पर जलाएं दीप
महिलाआें को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। ऐसे में कहा गया है कि रात में सोने से पहले घर की महिलाआें को पूजा के स्थान पर एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का निवास होता है। यह कार्य प्रतिदिन करने से माता लक्ष्मी का निवास घर में होता है।
जलाएं कपूर
कहा गया है कि अगर आपके घर में धन संबंधी समस्या है तो प्रतिदिन सोने से पूर्व महिलाओं को कपूर जलाना चाहिए। इस कपूर को जलाकर घर में घुमाएं। ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
साथ ही बताया गया है कि घर के बेडरूम में कपूर जलाने से पति पत्नी के बीच हो रहा विवाद समाप्त होता है।
जलाएं दीपक
कहा गया है कि रात में सोते से पहले महिलाआें को घर के पश्चिम और दक्षिण के कोने में एक दीया जरूर जलाएं। कहा गया है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वही माता लक्ष्मी की कृपासे घर में सुख-शांति आती है।
बुजुर्गों का करें सम्मान
कहा गया है कि हमें अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। उनका सदैव ध्यान रखना चाहिए। बड़े-बुजुर्गों के सोने के बाद ही घर की महिलाओं को सोना चाहिए। साथ ही बड़े-बुजुर्गों की रात के समय उनके पैर दबाकर उनकी सेवा करने के लिए कहा गया है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
