
पति को वश में करें महिलाएं, सिर्फ एक मंत्र का जाप पति होगा वश में

आज शायद ही कोई ऐसी महिला होगी उसकी यह इच्छा न हो कि उसका पति उसके बस में ना रहे। दुनिया भर की महिलाएं अपने पति को वश में रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते। ऐसे में हम उन महिलाओं की मदद करना चाह रहे हैं जिनके पति अपने पत्नी के बस में नहीं है। इसके लिए हम एक मंत्र बता रहे हैं जिसका मात्र जाप करने से पत्नी के बस में हो जाएगा। इस मंत्र का असर होते ही पति अपनी पत्नी के आदेश को भगवान का आदेश मानकर पर अमल करेगा।
यह है वशीकरण मंत्र
जिन महिलाओं के पति उनके बस में नहीं हैं वह महिलाएं इस मंत्र उपयोग कर सकते हैं। यह एक वशीकरण मंत्र है। इस मंत्र के सिद्ध होते ही पति पत्नी के बस में हो जाएगा। मंत्र है "ओम कामदेवाय विद्महे रति प्रियायै धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात"।
मंत्र प्रयोग की विधि
इस मंत्र का जाप करने के लिए शुद्ध वस्त्र धारण करें इसके बाद 11 दिनों तक इसका नियमित पाठ करना होगा। पाठ करने के लिए आधी रात के समय इस मंत्र का 108 बार जाप प्रतिदिन करना होता है। इसके बाद मंत्र सिद्ध हो जाएगा और पति आपके बस में रहेगा।
घर में करें मंत्र का जाप
इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसे घर पर ही सिद्ध किया जा सकता है। आवश्यकता सिर्फ इतनी है कि जिस जगह बैठकर मंत्र का जाप किया जाए वहां शोरगुल न हो।
अन्य कामों में भी है यह मंत्र उपयोगी
इस मंत्र के द्वारा महिलाएं अपने पति को वश में कर सकती है साथ ही इस मंत्र के जाप से मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। वही बताया गया है कि अगर वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही हो तो उनके आपसी द्वेष को भी दूर किया जा सकता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।