
किसानों की बल्ले-बल्ले! जल्द ₹3000 प्रति क्विंटल बिकेगा गेहूं, जानें

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हो रही है। लगातार किसान खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं। समय पर तौल हो रही है। इन दिनों एमएसपी पर पूरे देश में खास तौर पर गेहूं उत्पादक प्रदेशों में गेहूं की खरीदी जोरों पर चल रही है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। इसी तरह से किसानों को तौल हो जाने के पश्चात उन्हें भुगतान प्राप्त हो रहा है। हाल के दिनों में देश के गेहूं के बड़े व्यापारियों का कहना है कि गेहूं के दाम 3000 क्विंटल तक जा सकते हैं। व्यापारियों की इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदें में किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
कहां होता है सर्वाधिक उत्पादन
गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में होता है। अन्य प्रदेशों में नाम मात्र के लिए गेहूं का उत्पादन हो रहा है। गेहूं उत्पादन के मामले में सबसे पहला नाम पंजाब खाता है। उसके पश्चात हरियाणा और मध्य प्रदेश का। मध्य प्रदेश की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में भी गेहूं का उत्पादन कम होता है।
क्या है गेहूं की एमएसपी कीमत
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी वर्ष 2023 24 के लिए शुरू है। इस वर्ष होने वाली खरीदी में गेहूं के दाम समर्थन मूल्य पर 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके पूर्व 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की कीमत 2015 रुपए प्रति क्विंटल थे। हाल के दिनों में सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद अब गेहूं अब 2125 रुपए प्रति क्विंटल से बिक रहा है।
जानकारी के अनुसार रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व में निर्धारित हो चुका है। वर्ष 2023 में होने वाली खरीदी में गेहूं की कीमत 2125 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 5050 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5335 रुपए प्रति क्विंटल, जौ 1735 रुपए प्रति क्विंटल, कुसुम 5650 रुपए प्रति क क्विंटल तथा मसूर का समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
