बिज़नेस

Vridha Pension Yojana Latest Update November 2022: हर महीने मिलेगी ₹1500 पेंशन, फटाफट करे ये काम

Vridha Pension Yojana
x

Vridha Pension Yojana 

Vridha Pension Yojana: प्रदेश के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है.

Vridha Pension Yojana: प्रदेश के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश की वृद्ध, विकलांग और विधवा माहिलाओं को सामाजिक पेंशन के रूप में 1500 रूपये देने जा रही है। पूर्व में यह पेंशन मात्र 14 सौ रूपये मिल रही थी। लेकिन इस वर्ष दूसरी बार बढ़ोत्तरी करते हुए इसे अब 1500 रूपये कर दिये गये हैं।

मिल रहे थे 1200 UP Vridha Pension Yojana

जानकारी के अनुसार अप्रैल के महीने से पहले वृद्ध, विकलांग और विधवा माहिलाओं को सामाजिक पेंशन के रूप में 1200 रूपये मिल रहे थे। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अप्रैल के महीने में 200 रूपये की वृद्धि कर दी गई। जिसके बाद वृद्ध, विकलांग और विधवा माहिलाओं को हर महीने 1400 रूपये प्राप्त होने लगे। वही एक बार फिर सरकार ने 100 रूपये की वृद्धि कर दी। अब 1500 रूपये महीना मिलने लगा।

कौन कर सकता है आवेदन Vridha Pension Yojana Me Awedan Kaise KARE

-बताया गया है कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या फिर उससे अधिक हो गई वह वृद्धा पेंशन पाने की हकदार हैं। उन्हे इस योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रूपये दिये जायेंगे।

-आवेदन की उम्र 60 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।

-इसके लिए उत्तर प्रदेश के सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आल्ड एज पेंंशन में क्लिक करें।

-इसके बाद अप्लाई पर क्लिक करें। अब फार्म खुलने के बाद मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन भर दें।

Next Story