
गुड़ का ये टोटका आपको कर देगा मालामाल, जानिए कैसे?

व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बड़ा महत्व बताया गया है। ग्रहों की स्थित बदलती रहती है। जिसके प्रभाव से हमें दुख, कष्ट, परेशानी, सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति होती है। जब ग्रह हमारी कुंडली में सामन्य भाव में निवास करते हैं ज्यादा परेशानी नही होती लेकिन यही ग्रह अगर कुंडली में कष्ट पहुंचाने वाले स्थान पर पहुंच जाते हैं तो जीवने में कई तरह के संकटो का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन ग्राहो को मजबूत करने में टोटकों का भी बड़ा रोल रहता है। आज हम गुड के सम्बंध में टोटाका बताने जा रहे हैं जिसे करने से कफी लाभ मिलता है।
जीवन में मिठास घोलता है गुड़
गुड़ खाना ज्यादातर लोगों के पसंद है। इसकी सेवन तो सामान्य तौर पर सुगर के रोगी भी करते है। लेकिन यह गुड जैसे मुह में मिठास घोलता है वैसे ही गुड के द्वारा किया गया टोटका हमारी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत कर सकता है। जिससे जीवन में हो रही परेशानियां दूर होती हैं।
घर में रहेगी शांति
घर में लगातार हो रहे कलह से बचने के लिए गुड का टोटका कारगर है। घर में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो सवा किलो गुड़ जमीन में दबा देना चाहिए। ऐसा करने से घर का वातावरण शांत हो जाएगा।
कुडली में कमजोर मंगल ग्रह को ऐसे करें मजबूत
कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होने की दशा में मंगलवार के दिन गुड़ दान करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत हेता है और हालात बेहतर होने लगते है। कुंडली में मौजूद नकारात्मक प्रभाव कम हे जाते हैं।
वहीं मंगलवार के दिन 800 ग्राम गेहूं और उतनी ही मात्रा में गुड़ मिलाकर हनुमान मंदिर में रख देना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
विवाह में आ रही समस्या होगी दूर
जिन लोगों के शादी में समस्या आ रही है उन्हे भी गुड का टोटका आजमाना चाहिये। बताया गया है कि जिनकी शादी नहीं हो रही है उन्हें मंगलवार के दिन लाल रंग की गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाएं। इससे विवाह में आ रही अर्चने दूर होती है।
टिकने लगेगा पैसा
मंगल ग्रह के कमजोर होने पर कमाई के बाद भी पैसे का संकट बना रहता है। घर में पैसा टिक नहीं पाता है। इससे बचने के लिए हनुमान जी को मंगलवार के दिन लाल फल एवं लाल रंग की मिठाई या गुड़ अर्पण करना चाहिए।
मनोकामना पूरी करने के लिए
वैसे तो मन में अनंत इच्छाएं पैदा होती रहती है। लेकिन अगर कोई विशेष इच्छा पूरी न होती हो तो गुड़ की एक डेली, एक रूपये का सिक्का को लाल कपड़े में बांध दें। इसके बाद इसे किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।
गुड़ के अन्य टोटके
इंटरव्यू में जाने से पहले घर से निकलते समय किसी गाय को आटा और गुड़ खिला दें।
दुर्घटना की आशंका होने पर हनुमान जी के मंदिर में तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर दान करना चाहिए।
