
ये है बेहद चमत्कारी माला, जो पहनता है उसके घर में होती है पैसो की बारिश, जानिए!

वैसे तो पूजा पाठ में कई विधियां प्रचलन में है। पूजा पाठ में वैदिक नियमों के साथ ही स्थानीय रीति और लोक रीति का बड़ा महत्व है। किसी पूजा पाठ में मंत्र जाप से कई तरह की समस्याओं का हल बताया गया है। लेकिन क्या आपको पता है मंत्र जाप में अलग-अलग माला का उपयोग किया जाता है। हम बात करने जा रहे हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप में किस माला का उपयोग करना चाहिए। इस प्रश्न के उत्तर में बतया गया है कि हमें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्फटिक की माला का उपयोक करना चाहिए।
मंत्र जाप के फायदे
बिना मंत्रों के जाप किसी भी तरह की सिद्धियां प्राप्त करना असंभव है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक अलग-अलग मंत्रों के जाप में अलग-अलग महिलाओं का उपयोग होता है मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक की माला को सर्वोत्तम बताया गया है। स्फटिक की माला से जप करने पर बहुत जल्दी माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है।
स्फटिक की माला से लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्फटिक से बनी माला का इस्तेमाल माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ ही शुक्र ग्रह की पूजा में किया जाता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र अशुभ फल दे रहा है स्फटिक की माला से शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए।
आर्थिक स्थिति में होता है सुधार
बताया गया है कि शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर शुभ आशीर्वाद देती हैं। स्फटिक की माला से मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती के मंत्रों का जाप किया जाना उत्तम बताया गया है।
स्फटिक की माला के और भी हैं फायदे
बताया गया है कि स्फटिक की माला धारण करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। साथ ही एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्फटिक की माला धारण करना चाहिए। अगर आप शांति चाहते हैं तो स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए।