
ये आसान टोटका पैसों से भर देगा आपका घर, अडानी और अंबानी का पैसा भी पड़ जाएगा कम, बस एक बार जरूर करें ट्राई!

अगर आप भी पैसे की कमी से जूझ रहे हैं तो यह टोटका करें। आज हम जो टोटका बताने जा रहे हैं उसे करने से आपके पास कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। हमारे कई शास्त्र इन टोटकों को करने का विधान बताते हैं। हम बात कर रहे हैं घर में रसोई घर से सम्बंधित कुछ विचार करने के सम्बंध में।
ठीक रखें रसोई
कहा गया है कि अगर रसोई घर का वास्तु सही नही है तो हमारी परेशानी कभी समाप्त नही होगी। साथ ही पैसों की तंगी बनी ही रहेगी। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने घर में रसोई को वास्तु के अनुसार बनाएं और अन्य व्यवस्थाएं भी वास्तु के अनुरूप ही रहे तो बरक्कत होती है।
यहां बनाएं रसोईघर
हमें घर बनाने के पहले रसोई घर कहां बने इसका विचार कर लेना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। आग्नेय कोण में रसोई घर के होने के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। क्योंकि यह मंगल का स्थान कहा जाता है।
रसोई में न रखें जूठे बर्तन
- हमें रसोईघर में ज्यादा समय तक जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। खासतौर पर रात के समय के जूठे बर्तन तो कतई नही रखने चाहिए।
- वहीं बताया गया है कि रसोईघर के सिंक में जूठन को नहीं बहाना चाहिए। इससे गलत प्रभाव पड़ता है। वैसे भी अन्न को नाली या कचरे में फेकने के बजाय किसी जानवर को खिला देना चाहिए।
- रसोई घर में बाल्टी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। भरी बाल्टी रखने से सकारात्मक उर्जा आती है। वहीं अगर बाल्टी खाली है तो राहू, शनि और चंद्रमा की अशुभता आती है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। कुछ भी करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
