
ये लोग बहुत ग़ुस्सैले होते है खुद के साथ दूसरो को भी चोट पहुंचाते है

राशिफल। ज्योतिष शास्त्र में राशियों के हिसाब से स्वभाव और विशेषताएं बताई गईं हैं। जिससे उसके स्वभाव और आचरण का भी पता चलता है। अगर कोई बहुत ज्यादा गुस्से वाला है यानि की बात-बात पर वह गुस्सा हो जाता है। तो यह भी उसकी राशि से जाना जा सकता हैं। इस स्वभाव के लोगो को अक्सर नुकसानी उठानी पड़ती है और दूसरों को नुकसान पहुचाते है।
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो आक्रामकता बढ़ाते हैं. इस कारण इस राशि के लोग गुस्से के बहुत तेज होते हैं और उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी भी आता है। वे छोटी-छोटी बातों का बुरा मानकर किसी पर भी नाराज हो जाते हैं. इन लोगों को शांत करना भी बहुत मुश्किल होता है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग मेहनती तो होते है लेकिन गुस्से के तेज होते हैं. हालांकि अपने दिल की भड़ास निकालने के बाद वे शांत हो जाते हैं लेकिन तब तक काफी नुकसान कर चुके होते हैं। इस राशि के जातकों के सामने गलत बात करना, मुसीबत को बुलावा देना है, क्योंकि वे गलत बात बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और भड़क जाते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को जब गुस्सा आता है तो वह ज्वालामुखी की तरह होता है। ये लोग यदि एक बार भड़क जाएं तो इन्हें शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है. हालांकि बाद में वे अपने इस रवैये पर पश्याताप भी करते है।
सिंह राशि
इस रिश के स्वामी सूर्य हैं. ये लोग बहुत ऊर्जावान और गुस्से के तेज होते हैं। इनमें इतना गुस्सा होता है कि ये सारी हदें पार कर जाते हैं और दूसरों को बड़ा नुकसान पहुंचा देते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक भी बहुत गुस्सैल होते हैं। सम्मान के लिए किसी की नही सुनते और बदला लेने तक उतारू हो जाते है। उनका यह स्वभाव उनके लिए है समस्या पैदा करता है।
नोट- यहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी हैं। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।
