बिज़नेस

Stock Market Today: सेंसेक्स 80,893 के रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी 24,592 पर पहुंचा; TCS के दम पर IT इंडेक्स 3.5% उछला

Stock Market Today: सेंसेक्स 80,893 के रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी 24,592 पर पहुंचा; TCS के दम पर IT इंडेक्स 3.5% उछला
x
सेंसेक्स और निफ्टी ने आज नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सेंसेक्स 996 अंक चढ़कर 80,893 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 270 अंक बढ़कर 24,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी ने आज शुक्रवार, 12 जुलाई को नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सेंसेक्स 996 अंक चढ़कर 80,893 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 270 अंक बढ़कर 24,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। TCS के मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर IT इंडेक्स 3.5% चढ़ा है।

आज शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे तक सेंसेक्स 996 अंक चढ़कर 80,893 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। निफ्टी 270 अंक बढ़कर 24,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। TCS के मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर IT इंडेक्स 3.5% चढ़ा है। घरेलू निवेशकों ने खरीदारी की, विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की।

TCS के दम पर IT इंडेक्स में उछाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। TCS के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आज IT इंडेक्स करीब 4% चढ़ा है। TCS का शेयर करीब 4% चढ़कर 4080 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक भी करीब 3 फीसदी ऊपर हैं।

गुरुवार को डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स ने खरीदारी की जबकि फॉरेन इन्वेस्टर्स ने बिकवाली। NSE के डेटा के अनुसार DIIs ने 1,676.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान FIIs ने 1,137.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

इधर, अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। नैस्डैक 1.95% गिरकर 18,283 अंक पर पहुंच गया। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% बढ़कर 39,753.75 अंक पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.88% की गिरावट रही।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story