बिज़नेस

SBI में FD कराने पर अब मिलेगा ज़्यादा ब्याज, बैंक ने ब्याज दर बढ़ा दी है, पूरा चार्ट देख लीजिये

SBI में FD कराने पर अब मिलेगा ज़्यादा ब्याज, बैंक ने ब्याज दर बढ़ा दी है, पूरा चार्ट देख लीजिये
x
SBI FD Interest Rate: SBI में FD कराने में अब पहले से अधिक ब्याज मिलेगा, बैंक ने खुद इसकी जानकारी दी है

SBI FD Interest Rate: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने अपने फिक्स्ड डिपोसिट पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है, यानी के ग्राहकों को FD पर अब पहले से ज़्यादा ब्याज मिलेगा। SBI ने एक साल और दो साल से अधिक वाली FD पर ब्याज दर बढ़ाई है।

कितना बढ़ गया है इंटरेस्ट रेट

SBI में पहले FD लेने पर 5% ब्याज की दर से सालाना ब्याज मिलता था, जिसे बैंक ने बढ़ा कर 5.10% कर दिया है। वहीं सीनियर सिटिज़न के लिए इंटरेस्ट रेट 5.50% थी जिसे बढ़ा कर 5.60% कर दिया गया है। यह नई ब्याज दर 15 जनवरी से लागु हो चुकी हैं.

इनमे बदलाव नहीं हुआ है

SBI ने यह बदलाव सिर्फ 1 और 2 साल वाली एफडी के लिए किया है बाकी अन्य अवधि की FD में इंटरेस्ट रेट को नहीं बढ़ाया है। SBI ने 5 से 10 साल वाली एफडी के लिए 5.40% ही ब्याज रेट तय किया है इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 5 से 10 साल वाली एफडी में SBI सीनियर सिटिज़न के लिए 6.20% ब्याज देता है।

SBI FD Interest Rate list

FD की ड्यूरेशन नया इंटरेस्ट रेट सीनियर सिटिज़न के लिए ब्याज दर

7 से 45 दिन

2.90

3.40

46 से 179 दिन

3.90

4.40

180 से 210 दिन

4.40

4.90

211 से 1 साल से कम

4.40

4.90

1 साल से 2 साल से कम

5.10

5.60

2 साल से 3 साल से कम

5.10

5.60

3 साल से 5 साल से कम

5.30

5.80

5 साल से 10 साल

5.40

6.20


Next Story